UP News: भगवान राम के नाम के चंदे की चोरी, सरकार की नाकामी, सपा नेता ने बीजेपी सरकार पर किया हमला

डिजिटल डेस्क, भोपाल। उत्तरप्रदेश में आगामी साल के शुरुआती महीनों में विधानसभा चुनाव होने है, उससे पहले यहां राम मंदिर की दान पेटी से हुई कथित चोरी पर सियासी घमासान शुरु हो गया है। बीजेपी अगुवाई वाली सत्तारूढ़ एनडीए सरकार विपक्षी दलों के निशाने पर है। विपक्ष के अधिकतर राजनीतिक दल बीजेपी पर निशाना साध रहे है।
यह भी पढ़े -भाजपा चंदा चोरी, घोटालों और महंगाई से बेनकाब, उत्तर प्रदेश में अगली सरकार कांग्रेस की बनेगी अजय राय
महाराष्ट्र समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अबू आसिम आजमी ने राम मंदिर चढ़ावे में कथित गबन पर एएनआई से कहा, यह अफसोस की बात है कि भगवान राम के नाम के चंदे की चोरी हो रही है। यह इस सरकार की नाकामी है, नीचे-ऊपर तक सब भ्रष्ट हैं। ये राम को सिर्फ नाम के लिए इस्तेमाल करते हैं। ऑपरेशन टाइगर पर उन्होंने कहा सब पैसे का खेल हैं। ये पैसा और सरकार की ताकत दिखाकर किसी को भी तोड़ सकते हैं।
उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने राम मंदिर चढ़ावे में कथित गबन पर उन्होंने कहा SIT टीम गठित है। जाँच हो रही है। जाँच में जो दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।
Created On :   23 Jun 2026 1:20 PM IST






