पश्चिम बंगाल न्यूज: कर्नाटक के बेलगांव से गिरफ्तार बंगाल टीएमसी का तारकेश्वर विधानसभा क्षेत्र का पूर्व विधायक रामेंदु सिन्हा राय

कर्नाटक के बेलगांव से गिरफ्तार बंगाल टीएमसी का तारकेश्वर विधानसभा क्षेत्र का पूर्व विधायक रामेंदु सिन्हा राय
ट्रांजिट रिमांड पर धनियाखाली पुलिस स्टेशन लाया गया, तो लोगों ने "चोर-चोर" के नारे लगाए और उन पर अंडे फेंके

डिजिटल डेस्क, भोपाल। टीएमसी के एक पूर्व विधायक को कर्नाटक के बेलगांव से गिरफ्तार किया गया है। जिस टीएमसी नेता को अरेस्ट किया गया है वह तारकेश्वर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक और TMC नेता रामेंदु सिन्हा राय है। बंगाल पुलिस जब राय को ट्रांजिट रिमांड पर धनियाखाली पुलिस स्टेशन लाया गया, तो लोगों ने "चोर-चोर" के नारे लगाए और उन पर अंडे फेंके।

हुगली ग्रामीण पुलिस के एसपी कुंवर भूषण सिंह ने इसके बारे में जानकारी देते हुए कहा 11 जून की शाम करीब 7 बजे, बिजली कटौती का फायदा उठाकर, तारकेश्वर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक रामेंदु सिन्हा राय और उनके साथी विवेकानंद टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज, कोतलपुर (जो पूर्व विधायक का है) से मोटर वैन में सरकारी राहत सामग्री ले जा रहे थे। उस समय कुछ स्थानीय भाजपा समर्थकों ने उन्हें रोका और कड़ा विरोध जताया। इस दौरान रामेंदु सिन्हा राय ने हथियार दिखाकर भाजपा समर्थकों को धमकाया और वहां से भागने में सफल रहे।

पुलिस मुखिया ने इससे आगे बताया इस घटना को लेकर धनियाखाली पुलिस स्टेशन में रामेंदु सिन्हा राय और अन्य के खिलाफ केस नंबर 188/26 (तारीख 12.06.2026) के तहत BNS की धारा 316(5)/303(2)/352/61(2)/3(5) और आर्म्स एक्ट की धारा 25/27 के तहत मामला दर्ज किया गया।

Created On :   22 Jun 2026 8:58 AM IST

Tags

Next Story