बिहार पॉलिटिक्स: क्या पाला बदलने वाले हैं नीतीश कुमार? भरत तिवारी एनकाउंटर के बीच RJD ने वीडियो शेयर कर बढ़ाया सियासी पारा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बिहार में भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर सियासत सुलग रही है। इस एनकाउंटर को लेकर विपक्ष सरकार पर हमलावर है। वहीं, इस मामले को लेकर एनडीए दो गुटों में बट गई है। दरअसल, ज्यादातर नेताओं ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। साथ दोषी पुलिसकर्मी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की भी अपील की गई है। इस दबाव की वजह से मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज के द्वारा मामले की जांच कराने का निर्देश दिया है। इस बीच आरजेडी ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का एक वीडियो सामने आया है। जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
यह भी पढ़े -दक्षिण कोरिया पूर्व प्रथम महिला किम के खिलाफ रिश्वत मामले में फैसला इस सप्ताह, कोर्ट का निर्णय अहम
आरजेडी ने नीतीश कुमार के पलटी मारने का किया दावा
इस वीडियो को आरजेडी की पूर्व विधायक और प्रवक्ता एज्या यादव ने रविवार को एक्स पर शेयर किया था। वीडियो में नीतीश कुमार यूपी की एक घटना पर मीडिया को बयान देते नजर आ रहे हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में नीतीश कुमार के बयान को भरत तिवारी के एनकाउंटर से जोड़कर पेश किया जा रहा है। लिहाजा, यह वीडियो पुराना है जो अब वायरल हो रहा है। इस वीडियो को शेयर करते हुए आरजेडी नेता एज्या यादव ने एक्स पर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा, "बिहार में मौसम का हाल बाद में पता चलता है, लेकिन नीतीश जी का मन डोलने की चर्चा पहले शुरू हो जाती है!"
बता दें कि नीतीश कुमार अभी एनडीए के साथ हैं। बिहार में एनडीए की सरकार है। सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री हैं। हालांकि जिस तरह से एज्या यादव ने नीतीश कुमार के मन डोलने की बात कही है उससे ऐसा प्रतीत हो रहा है कि इस बयान को भरत भूषण तिवारी की घटना से जोड़कर दिखाया जा रहा है।
आरजेडी नेता एज्या यादव ने शेयर किया वीडियो
नीतीश कुमार का यह वीडियो साल 2023 के अप्रैल महीने का है। उस वक्त वो सरकार में थे। बिहार के मुख्यमंत्री थे। उस दौरान यूपी में गैंगस्टर अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की गोली मारकर तब हत्या कर दी गई थी जब ये दोनों भाई पुलिस हिरासत में मीडिया के सामने आए थे। पत्रकार के रूप में पहुंचे बदमाशों ने गोली मारकर अतीक अहमद और अशरफ की हत्या कर दी थी। इसी मामले में पर उस वक्त नीतीश कुमार ने बयान दिया था जो अब भोजपुर की घटना के बाद वायरल किया जा रहा है।
नीतीश कुमार ने अतीक अहमद की हुई हत्या पर उस वक्त कहा था, "ये कहीं प्रेस वाले कर सकते हैं? झूठ का कह दिया कि प्रेस वाला खड़ा होकर पूछ रहा था… ये कहीं होता है? कौन आकर खड़ा हो गया? वहां की पुलिस को तो पहले से देखना न चाहिए… कोई जेल में है… आप उसको इलाज के लिए लेकर जा रहे हैं… ये बहुत दुखद है। किसी को सजा होती है… केस होता है… किसी को इस तरह से रास्ते में मार देना…" इस तरह आगे वीडियो में नीतीश कुमार ने और भी बहुत कुछ कहा।
Created On :   21 Jun 2026 6:47 PM IST







