कर्नाटक न्यूज: जनता की शिकायतों को सुनने के लिए शुरु होगा प्रजा सेवक विभाग, सीएम ने की अलग मंत्रालय बनाए जाने की घोषणा

डिजिटल डेस्क, भोपाल। कर्नाटक में जनता की शिकायतों को सुनने के लिए एक अलग विशेष मंत्रालय बनाए जाने का सरकार ने ऐलान किया है। इसके लिए कर्नाटक सीएम डी.के. शिवकुमार ने बेंगलुरु में बड़ी घोषणा की। सीएम ने मीडिया के सामने कहा आज कैबिनेट में हमने एक बड़ा डिसीजन लिया है, लोगों की समस्याओं को सुनने के लिए एक अलग मंत्रालय बनाया जाएगा, सीएम ने इसका नाम प्रजा सेवक विभाग बताया है। एक मंत्री को पूरे राज्य में लोगों की शिकायतों को सुनने की जिम्मेदारी दी जाएगी।
यह भी पढ़े -मेकेदातु परियोजना पर कर्नाटक सरकार का बड़ा बयान, 'सभी कानूनी बाधाएं पार, तमिलनाडु से बातचीत को तैयार'
इसमें मंत्री और विधायक भी शामिल हो सकते हैं। कर्नाटक सरकार लोगों की शिकायतों के समाधान और प्रशासन को जनता के दरवाजे तक पहुंचाने के उद्देश्य से इस नई पहल की शुरुआत करने जा रही है। इससे अफसरों और जनप्रतिनिधियों की जवाबदेही तय होगी, इसे जनभागीदारी और सुशासन को मजबूत करने की ओर में एक अहम कदम माना जा रहा है। दूरदराज के इलाकों में रहने वाले लोगों को राहत मिलेगी। सीएम ने आगे कहा फिर आगे वे यह सुनिश्चित करेंगे कि विधायक भी सभी घरों तक जाएं। इसके लिए एक अलग IAS अधिकारी को जिम्मेदारी दी जाएगी और उनके अलावा दूसरे अधिकारी भी होंगे।
इस पहल के अंतर्गत मंत्री और जनप्रतिनिधि रेगुलर लोगों के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुनेंगे और उनका समाधान कराएंगे। इसके लिए सभी मंत्रियों को हर हफ्ते एक दिन किसी एक तालुक में जाना निश्चित होगा। उन्हें लोगों से मिलना होगा और उनकी शिकायतों पर ध्यान देना होगा, उनका समाधान करना पड़ेगा। आम जनता को अपनी शिकायतों को लेकर राज्य की राजधानी बेंगलुरु आने के लिए मजबूर नहीं करना चाहिए।
कर्नाटक कैबिनेट में इस नए मंत्रालय बनाने का फैसला लिया है। ताकि आम लोगों को अपनी शिकायतों को लेकर राजधानी बेंगलुरु के चक्कर न काटने पड़ें। कर्नाटक की इस नई पहल से सरकार और जनता में सीधा संवाद स्थापित होगा, बिना देरी किए हुए लोकल लेवल पर लंबित समस्याओं का निपटारा होगा।
Created On :   20 Jun 2026 7:58 PM IST






