Bihar news: तेज प्रताप यादव ने थाने में दर्ज करवाई FIR, हत्या की साजिश रचने का लगाया आरोप

डिजिटल डेस्क, पटना। लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और जेजेडी चीफ तेज प्रताप यादव ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा उनकी प्रेमिका अनुष्का यादव के भाई आकाश यादव मेरी हत्या करवाना चाहते हैं। तेज प्रताप ने शुक्रवार (19 जून) की रात थाना पहुंचे और एक शिकायत दर्ज करवाई है।
तेज प्रताप ने कहा मैंने आज शाम अपने ऊपर लगे आरोपों को लेकर मीडिया ब्रीफ्रिंग की। इस दौरान उन्होंने कहा 4 लोग मेरे घर में घुसने का प्रयास किया। मैंने आकाश यादव समेत सभी लोगों का नाम थाने में शिकायत कर दी है। आकाश के जरिए मुझे जान से मारने की धमकी दी गई।
जेजेडी चीफ अपने वकील और अपने पीए मोतीलाल के साथ थाने पहुंचे। गौरतलब है कि आकाश के आवेदन पर बिहार की राजधानी के पाटलिपुत्र थाने में FIR करवाई गई है। इसमें तेज प्रताप यादव के साथ उनके पीए मोतीलाल यादव भी आरोपी बनाए गए हैं। अब दोनों तरफ से केस होने के बाद मामला गरमाता दिखाई दे रहा है। अब देखना होगा कि इस मामले में आकाश यादव की ओर से क्या जवाब दिया जाता है।
Created On :   20 Jun 2026 12:50 AM IST









