Rahul Gandhi's Birthday: जन्मदिन के मौके पर नए अवतार में नजर आए राहुल गांधी, सोशल मीडिया पर छिड़ी नई बहस

जन्मदिन के मौके पर नए अवतार में नजर आए राहुल गांधी, सोशल मीडिया पर छिड़ी नई बहस
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला है। लेकिन बनारस में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने अपने नेता का जन्मदिन अलग अंदाज में मनाया है। बनारस यानी वारणसी, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संसदीय क्षेत्र है। इसी शहर से उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रमुख अजय राय भी आते हैं।

मंत्रोच्चार के साथ गंगाजल और दूध

राहुल गांधी का जन्मदिन मनाने के लिए यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता बनारस के घाट पर पहुंचे। यहां पर मंत्रोच्चार के बीच गंगाजल और दूध उनकी तस्वीर पर डाला गया। लेकिन जिस तस्वीर पर ये सामग्री डाली गई है, यह को साधारण नहीं, बल्कि उनके एक हाथ में संविधान की कॉपी जैसी फोटो और दूसरे हाथ में फरसा थामे दिखाई दे रहे हैं। फरसा भगवान परशुराम का प्रतीक माना जता है। इस तस्वीर के जरिए राजनीति में ब्राह्मण समुदाय को जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

संविधान की कॉपी

मौजूदा राजनीति में संविधान को डॉ. भीरामव आंबेडर से जोड़कर देखा जा रहा है। इसे दलितों और समाज के वंचित तबके की आवाज बुलंद ककरने के प्रतिक के तौर पर देखा जा रहा है। राहुल गांधी संविधान की कॉपी हाथ में रखकर वंचित तबके की आवाज बुलंद करने का प्रयास कर रहे हैं। लेकिन अब राहुल गांधी के हाथ में फरसा थमा दिया है। इससे यह संदेश देने का प्रयास किया जा रहा है कि कांग्रेस अब ब्राह्मण तबके को साथ में लाने की कोशिश की जा रही है। साल 2023 में राहुल गांधी ने राजनीति में जातिवाद को शुरू किया है। लेकिन अब देखना होगा कि क्या कांग्रेस ओबीसी के साथ ब्राह्मणों को जोड़ पाएगी? हालांकि, उनका इस तस्वीर के साथ वीडियो आने के बाद सोशल मीडिया पर नई बहस छिड़ गई है।

Created On :   19 Jun 2026 8:20 PM IST

Tags

Next Story