UP News: सपा टूटेगी! योगी सरकार के मंत्री राजभर के अखिलेश पर हमले लगातार जारी, शिव चाचा ही बनेगा राष्ट्रीय अध्यक्ष

डिजिटल डेस्क, भोपाल। उत्तरप्रदेश में लोकसभा सांसदों के हिसाब से दूसरी बड़ी पार्टी समाजवादी पार्टी में टूट को लेकर सुभासपा प्रमुख ओमप्रकाश राजभर हर दिन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट साझा कर बगावत की अटकलों को बढ़ावा दे रहे है।
योगी सरकार के मंत्री राजभर ने आज फिर एक पोस्ट की, जिसमें उन्होंने लिखा PDA समारोह में मुरादाबाद वाली सांसद नहीं पहुंची न? पीट देगा अहीर पीट देगा अल्पसंख्यक" (सपाई) से अब हर कोई दूर है। सांसद ने मना कर दिया न? बाद में कह रही होंगी कि बताया नहीं गया, सूचना नहीं मिली, छुपाया गया। क्या सच में यही हुआ है? जो कह रहा हूं मान लो। बगावत और बागियों को नेतृत्व तो "बागी बलिया" कि भूमि ही करेगी क्योंकि ब्राह्मण सब भूल सकता है! पर अपमान नहीं।
बाकी घमंडी रामगोपाल यादव ने मेरे और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के लिए जिन शब्दों का प्रयोग किया है, उसे पूरे बहुजन समाज ने देखा और सुना है। रामगोपाल यादव हमेशा से राजभर और मौर्य को यादवों से नीचा समझता है। इसके घर में हमारे लिए अलग बर्तन रखा रहता है।
पार्टी तो टूटेगी, क्योंकि एक इंटरव्यू में "सनातन ने कहा है कि सनातन, सनातन है, था और सनातन के साथ ही जाएगा। सनातनी होने का दावा कौन लोग करते हैं? बाकी बची हुई पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष असली चाचा ही बनेगा क्योंकि वही दोबारा पार्टी खड़ा कर सकता है। दूसरा घमंडी चाचा प्रोफेसर से प्राइमरी का मास्टर बनेगा और इसे अखिलेश के 'शिव' चाचा हकीकत बनाएंगे। इससे पहले भी उन्होंने कई पोस्ट की है। लगातार तीन दिन से राजभर सपा पर हमलावर है।
17 जून को उनकी ओर से एक्स पर साझा की गई पोस्ट
बीते दिन अखिलेश यादव ने राजभर की टिप्पणी के बाद कहा भविष्यवाणी करने वाले अपनी पार्टी की भविष्यवाणी करें कि उन्हें भाजपा 75 सीट दे रही है 50 या फिर सिर्फ़ आश्वासन। इन्होंने भाजपा के गठबंधन से 30 सीटें मिलने की अफवाह फैलाकर जो पैसा एडवांस लिया है, वो लोग इन्हें ढूँढ रहे हैं।
इस पर पलटवार करते हुए मंत्री राजभर ने अखिलेश यादव को टैग करते हुए लिखा अरे अखिलेश यादव @yadavakhilesh हमको लग रहा था कि आप राजनीतिक रूप से कुछ तो समझदार इंसान होंगे ही। मां-बाप के आशीर्वाद से विदेश में अंग्रेजी माध्यम से पढ़े हैं। मगर अब पक्का पता लग गया है कि आप निरे 'गोलू' टाइप के इंसान हैं। आपके देसी चाचा लोग आपको निपटाने की पूरी सुपारी ले चुके हैं। आपके पैरों के नीचे से जमीन खिसकने वाली है। मगर क्या कहा जाए, यही दुनिया है, हम आपको आगाह कर रहे हैं तो आप हमारा अहसान मानने की जगह उलटे हमारे पर ही रौब गांठ रहे हैं। हमारे फिक्र में दुबले मत होइए, हमारा आप और आपके लोडर कितना भी कुछ चाह लेंगे, तब भी कुछ बिगाड़ नहीं पाएंगे, चिंता अपनी सोने की लंका की कीजिए।
वैसे सोने की लंका तो अब बची नहीं है। बिदेसी भतीजे को गोलू बनाके देसी चाचाओं ने सोने को पहले ही पीतल में बदल दिया है। तो अपनी पीतल की लंका ही बचा लीजिए, मगर लिख लीजिए बचेगी फिर भी नहीं, याद है न 2008 का 'वोट के बदले नोट कांड' आप ही लोगों का किया धरा है, लोकतंत्र की रक्षा में आप लोग सांसद खरीद रहे थे। बहुत कहानियां हैं आप लोगों के काले कारनामों की, एक एक करके उजागर करता रहूंगा, घबड़ाइए मत
बीते दिन 18 जून को मंत्री ओम प्रकाश राजभर की एक्स पर पोस्ट
इससे पहले राजभर ने अपनी पोस्ट में सपा कैसे टूटेगी ,के बारे में बताया, उन्होंने बीते दिन अपनी पोस्ट में लिखा कल से सब पूछ रहे हो कि सपा में क्या टूट होने वाली है? तो सुनो! सपा के बागी सांसदों के गुट का नेतृत्व उत्तर प्रदेश की 'बागी भूमि' का एक लाल करेगा। और करे भी क्यों न? कल जिस तरह से सपा कार्यालय में सम्मेलन के नाम पर ब्राह्मणों को तिरस्कृत किया गया, उससे 'बागी बलिया' का लाल बहुत आहत है। योजना पहले से थी लेकिन कल कि घटना ने आग में घी डालने का काम कर दिया है। टूट होकर रहेगी। मेरी एक प्रतिक्रिया पर जिस तरह से पूरा सैफई खानदान मुझे गाली देने और सफाई देने में जुट गया, उससे ज्यादा बेहतर है कि अखिलेश बाबू ट्विटर, ऐसी और पीसी वाली नेतागिरी छोड़कर अब सांसद बचाओ अभियान शुरू कर दें। और दुखी एवं निराश सांसदों के घर जाकर उनसे माफी मांगे।
Created On :   19 Jun 2026 2:41 PM IST









