एमएलसी चुनाव 2026: कर्नाटक में क्रॉस-वोटिंग, 11 NDA विधायकों से बीजेपी हाईकमान नाराज, राज्य के बड़े पदाधिकारियों को दिल्ली बुलाया

डिजिटल डेस्क, भोपाल। कर्नाटक राज्यसभा चुनाव में बीजेपी विधायकों की क्रॉस-वोटिंग की खबर है। जिसके बाद भाजपा हाईकमान ने भी तीखी प्रतिक्रिया जाहिर की है। पार्टी के बड़े नेताओं ने राज्य के मुख्य नेताओं को दिल्ली बुलाया है। दिल्ली बुलाए गए नेताओं में स्टेट प्रेसिडेंट बी.वाई. विजयेंद्र, लीडर ऑफ अपोजिशन आर. अशोका और स्टेट इंचार्ज राधामोहन दास शामिल है, इनको 23 तारीख को दिल्ली बुलाया गया है। न्यूज एजेंसी एएनआई से अपने सूत्रों से हवाले से लिखा है कि खास बात यह है कि कर्नाटक में 11 NDA MLAs ने क्रॉस-वोटिंग की, जिससे BJP टॉप लीडरशिप नाराज है।
आपको बता दें कर्नाटक में सीएम डीके शिवकुमार के नेतृत्व वाली नई सरकार के कार्यभार संभालने के बाद हुए पहली बार एमएलसी चुनाव हुए। सत्तारूढ़ कांग्रेस ने विधान परिषद की 7 सीटों में से 5 पर जीत हासिल की, जबकि विपक्षी भाजपा को दो सीटें मिलीं। कांग्रेस के पक्ष में आए नतीजों से ये साफ पता चलता है कि भाजपा और जेडीएस एमएलए ने कांग्रेस कैंडिडेट के पक्ष में क्रॉस-वोटिंग की। इससे पूरा गेम बदल गया। आपको बता दें कांग्रेस को उम्मीद से अधिक 11 वोट मिले हैं।
यह भी पढ़े -कर्नाटक विधान परिषद चुनाव कांग्रेस ने पांचों सीटें जीतीं, भाजपा को दो सीटें; जेडी(एस) प्रत्याशी हारे
कर्नाटक में गुरुवार को हुए एमएलसी चुनाव में 7 विधान परिषद चुनाव के लिए 8 प्रत्याशी मैदान में थे, कांग्रेस के पांच , बीजेपी के दो और जेडीएस का एक उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतरा था। विधायकों की संख्याबल के आधार पर कांग्रेस के चार और एनडीए के तीन कैंडिडेट की जीत सुनिश्चित मानी जा रही थी, लेकिन शिवकुमार ने रणनीति से एनडीए का गेम बिगाड़ दिया। कांग्रेस के पांच कैंडिडेट थिप्पन्नाप्पा कामकनूर, पीवी मोहन, बीके हरिप्रसाद, शिवन्ना बीएस और विनय कार्तिक प्रकाश विधान परिषद के सदस्य बने।
कर्नाटक में बीजेपी के साथ रिवर्स ऑपरेशन लोटस हो गया। जिसकी वजह से जेडीएस के एकमात्र प्रत्याशी गोविंदराजू को हार का सामना करना पड़ा। जबकि बीजेपी के दो उम्मीदवार लिंगराज पाटिल और रघु आर जीतने में सफल रहे।
Created On :   19 Jun 2026 5:41 PM IST












