Sonia Gandhi Vande Mataram: पूरा वंदेमातरम गाए जाने पर सोनिया गांधी ने जताया ऐतराज? कांग्रेस की आई प्रतिक्रिया, कहा - 'किसी ने नहीं रोका'

पूरा वंदेमातरम गाए जाने पर सोनिया गांधी ने जताया ऐतराज? कांग्रेस की आई प्रतिक्रिया, कहा -  किसी ने नहीं रोका
80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कांग्रेस मुख्लायल में पार्टी अध्यक्ष मलिल्कार्जुन खरगे ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी मौजूद रहे।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कांग्रेस मुख्लायल में पार्टी अध्यक्ष मलिल्कार्जुन खरगे ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी मौजूद रहे। दावा किया जा रहा है सोनिया गांधी ने ध्वजारोहण के बाद पूरा वंदे मातरण गांधी गाया गया। इस दौरान किसी ने बीच में नहीं रोका।

वंदे मातरम विवाद पर कांग्रेस ने दी प्रतिक्रिया

इस बीच कांग्रेस मुख्यालय में वंदे मातरम को लेकर कथित विवाद पर कांग्रेस की प्रतिक्रिया सामने आई है। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा, "आज इंदिरा भवन में 'वंदे मातरम' का पूरा संस्करण गाया गया और इसमें कोई विवाद नहीं है। इसे रोकने की कोई कोशिश नहीं की गई। चूंकि कांग्रेस अध्यक्ष काफी देर से खड़े थे, इसलिए सोनिया जी उनके लिए कुर्सी लाने को कह रही थीं।"

कार्यक्रम से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें सोनिया गांधी वंदे मातरम के दौरान कुछ इशारा कर रही हैं। उनके पास में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी खड़े दिखे। ऐसा करते वक्त राहुल गांधी भी कुछ इशारा करते नजर आए।

कांग्रेस नेता शकील अहमद ने कही ये बात

इस पूरे मामले पर कांग्रेस नेता शकील अहमद ने कहा कि कांग्रेस के कार्यक्रमों में पहले से ‘वंदे मातरम’ के दो छंद गाए जाते रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस बार छह छंद गाए गए। शकील अहमद ने कहा कि कांग्रेस का ‘वंदे मातरम’ से पुराना जुड़ाव रहा है और स्वतंत्रता आंदोलन के समय से ही पार्टी के कार्यक्रमों में इसे गाया जाता रहा है।

इस बार स्वतंत्रता दिवस समारोह में लाल किले पर भी वंदे मातरम के पूरे संस्करण का गायन चर्चा में रहा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ध्वजारोहण से पहले राष्ट्रगीत का गायन किया गया। वंदे मातरम भारत के स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़ा एक महत्वपूर्ण गीत रहा है और लंबे समय से राष्ट्रीय समारोहों में इसके चयनित छंदों का इस्तेमाल किया जाता रहा है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मंजूरी के बाद अगस्त 2026 को राष्ट्रीय सम्मान के अपमान की रोकथाम (संशोधन) अधिनियम, 2026 लागू हो गया है। नए कानून के तहत ‘वंदे मातरम’ को भी ‘जन गण मन’ की तरह कानूनी संरक्षण दिया गया है। अब ‘वंदे मातरम’ के गायन में जानबूझकर बाधा डालना या उसका अपमान करना कानून के तहत दंडनीय माना जाएगा।

Created On :   15 Aug 2026 4:37 PM IST

Tags

Next Story