Rahul Gandhi Italy PM Meloni: कांग्रेस के मेलोनी वाले मजाक पर विदेश मंत्रालय की नसीहत, कहा - कोई भी बात आदर के साथ रखनी चाहिए

कांग्रेस के मेलोनी वाले मजाक पर विदेश मंत्रालय की नसीहत, कहा - कोई भी बात आदर के साथ रखनी चाहिए
कांग्रेस के इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी पर हालिया टिप्पणी को लेकर देश के सियासी गलियारों में बवाल देखने को मिल रहा है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस के इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी पर हालिया टिप्पणी को लेकर देश के सियासी गलियारों में बवाल देखने को मिल रहा है। इस मामले पर अब विदेश मंत्रालय की टिप्पणी सामने आई है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि भारत के इटली के साथ मजबूत रिश्ते हैं। हम इन्हें और मजबूत करना चाहते हैं, कोई भी बात आदर के साथ रखनी चाहिए। बता दें, कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को रचनात्मक कांग्रेस कन्वेंशन में केंद्र सरकार की विदेश नीति की आलोचना की थी।

राहुल गांधी ने उतारी पीएम मोदी की नकल

इस दौरान कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने भी चुटकी ली थी। राहुल गांधी ने कहा था, 'पता नहीं कहां से इनके दिमाग में घुस गया कि गले पड़ना ही विदेश नीति है।' इस दौरान मंच से उन्होंने संदीप दीक्षित के साथ मिलकर गले लगने का नाटक किया था।

रचनात्मक कांग्रेस कन्वेंशन के दौरान राहुल गांधी ने कई मुद्दों पर चर्चा की थी। उन्होंने विदेश नीति को लेकर अपनी बात रखी थी। कांग्रेस नेता ने कहा था, 'पता नहीं कहां से इनके दिमाग में घुस गया। अजीब चीजें घुस जाती हैं। इनके माइंड में घुस गया कि फॉरेन पॉलिसी इज दिस।' इस बीच उन्होंने संदीप दीक्षित को सामने बुलाया था। इसके बाद राहुल गांधी ने एक्ट करते हुए उन्हें जोर से गले लगा लिया था। इसके बाद उन्होंने कहा था कि, 'इनको लगता है कि गले लगना ही फॉरेन पॉलिसी है।

संदीप दीक्षित ने ली थी चुटकी

इसी दौरान संदीप दीक्षित ने राहुल गांधी को रोककर कहा था, 'एक बात पूछ सकता हूं?' फिर उन्होंने तंज करते हुए कहा था, 'मेलोनी समझ कर तो नहीं पकड़ा था।।।' उनके इस सवाल पर हॉल में ठहाके गूंज उठे थे और राहुल गांधी ने हंसते हुए कहा था, 'नहीं-नहीं, मैं अभी तक वहां नहीं पहुंचा हूं।' राहुल गांधी और संदीप दीक्षित का यह एक्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था।

राजनाथ सिंह ने राहुल गांधी पर साधा निशाना

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राहुल गांधी के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत की विदेश नीति को लेकर दिए गए बयान पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने राहुल गांधी की टिप्पणी को छोटी सोच वाली और निंदनीय बताया है। राजनाथ सिंह ने कहा कि यह बात उन्हें व्यक्तिगत रूप से भी पीड़ा देती है। उन्होंने कहा, "मैं यह सोच भी नहीं सकता कि गांधी सरनेम वाला कोई व्यक्ति ऐसी शर्मनाक टिप्पणी कर सकता है।"

उन्होंने कहा कि अपने लंबे राजनीतिक जीवन में उन्होंने किसी भी विपक्ष के नेता का ऐसा अभद्र और अकल्पनीय व्यवहार कभी नहीं देखा। उनके मुताबिक, इस तरह का आचरण स्वस्थ लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरे का संकेत है।

Created On :   14 Aug 2026 10:11 PM IST

Tags

Next Story