80 वां स्वतंत्रता दिवस: 15 अगस्त को पीएम के अलावा कौन-कौन फहराते हैं तिरंगा, किस-किस को मिला है अधिकार

15 अगस्त को पीएम के अलावा कौन-कौन फहराते हैं तिरंगा, किस-किस को मिला है अधिकार
राज्य की राजधानियों, जिलों और ब्लॉक स्तर पर ध्वजारोहण की जिम्मेदारी तय की जाती है

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त के मौके पर पीएम समेत मंत्रियों और संवैधानिक पदों पर पदस्थ लोगों को तिरंगा फहराने का अधिकार है। भारत के आजाद होने के दिन से अब तक पूरे देश में तिरंगा फहराने की परंपरा चली आ रही है। इसमें पीएम 15 अगस्त के अवसर पर लाल किले की प्राचीर से तिरंगा फहरा कर देश को संबोधित करते हैं। ठीक उसी तरह राज्य की राजधानियों, जिलों और ब्लॉक स्तर पर इसकी जिम्मेदारी तय की जाती है।

जिस प्रकार से देश के स्तर पर प्रधानमंत्री लाल किले की प्राचीर से ध्वजारोहण करके पूरे देश के नाम संबोधन देते हैं, उसी प्रकार से राज्यों के स्तर पर यह जिम्मेदारी सीएम की होती है। सभी मुख्यमंत्री अपने-अपने राज्यों में ध्वजारोहण के बाद अपने प्रदेश को संबोधित करते हैं। पर अगर हम सीएम के ध्वजारोहण की बात करें तो पहले राज्य स्तर पर ध्वजारोहण राज्यों के राज्यपाल किया करते थे। लेकिन तमिलनाडु के सीएम एम. करुणानिधि के प्रयासों के बाद इसे बदल दिया गया।

केंद्र शासित प्रदेशों में जिम्मेदारी

भारत के केंद्र शासित प्रदेश में ध्वजारोहण की जिम्मेदारी उप राज्यपाल की होती है। लेकिन दिल्ली और पुडुचेरी जैसे केंद्र शासित प्रदेशों में जहां विधानसभा है,वहां मुख्यमंत्री ध्वजारोहण करते हैं। बाकी सभी जगहों पर उप राज्यपाल करते हैं। पर सवाल यह खड़ा होता है कि राज्यपाल की जगह उप राज्यपाल क्यों करते हैं, तो उसका जवाब है कि भारतीय संविधान के अनुसार केंद्र शासित प्रदेशों के प्रशासनिक प्रमुख उप राज्यपाल होते हैं। इसलिए केंद्र शासित प्रदेशों में उप राज्यपाल ध्वजारोहण करते हैं।

जिला स्तर पर जिम्मेदारी

जिस तरह से केंद्र और राज्य के स्तर पर इस पूरे काम को बांटा गया है, ठीक उसी तरह से जिला स्तर पर जिलाधिकारी या फिर सरकार की तरफ से नामित मंत्री को ध्वजारोहण की अनुमति होती है।

ब्लॉक स्तर पर जिम्मेदारी

ध्वजारोहण कार्यक्रम में ब्लॉक स्तर पर महापौर, नगर निगम के अध्यक्ष, नगरपालिका अध्यक्ष, और पंचायत स्तर पर ग्राम प्रधान या सरपंच अपने-अपने कार्य क्षेत्रों में शामिल होते हैं।

संवैधानिक संस्थान और कार्यालय

नए संसद भवन के 'गज द्वार' पर उपराष्ट्रपति व राज्यसभा के सभापति लोकसभा अध्यक्ष की मौजूदगी में तिरंगा फहराते है।

सुप्रीम कोर्ट में - चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया

डिफेंस फोर्स के लोगों में - थल सेना, नौसेना, वायु सेना के प्रमुख अपने मुख्यालयों में और DGP/पुलिस कप्तान अपने कार्यालयों व लाइनों में।

शैक्षणिक संस्थान - विश्वविद्यालयों के कुलपति, कॉलेजों और स्कूलों के प्राचार्य

विदेशी दूतावास में - भारतीय राजदूत

Created On :   14 Aug 2026 6:43 PM IST

Tags

Next Story