- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- जबलपुर
- /
- नर्मदा की उफनाती लहरों और बरसती...
जबलपुर न्यूज: नर्मदा की उफनाती लहरों और बरसती फुहारों के बीच तिरंगा तैराकी यात्रा
डिजिटल डेस्क जबलपुर |जबलपुर की विख्यात अखंड भारत तिरंगा तैराकी यात्रा नर्मदा नदी में प्रतिवर्षानुसार निकाली गई, बड़ी संख्या में बच्चे महिलाएं युवा और बुजुर्ग सभी ने इसमें राष्ट्रवाद के जज्बे के साथ, अखंड भारत के जय घोष और शहीदों के सम्मान में राष्ट्रीय गीतों के साथ तैराकों ने तिरंगा लहराकर 10 किलोमीटर की यह अदम्य तैराकी यात्रा सम्पूर्ण की । अखण्ड भारत संकल्प की इस अनूठी तिरंगा तैराकी यात्रा के संस्थापक स्वर्गीय संजय यादव जी को समर्पित इस यात्रा में वरिष्ठ तैराकों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि, श्रद्धांजलि का विशेष कार्यक्रम किया। इस तैराकी यात्रा में जहां एक तरफ नर्मदा नदी अपने उफान पर थी वहीं लगातार बरसात भी होती रही और ऐसे में में अदम्य साहस के साथ सभी तैराकों ने नर्मदा जल में राष्ट्रभक्ति और अखंड भारत का दृढ़ संकल्प लिया। जिलहरी घाट से तिलवारा घाट तक तक 10 किलोमीटर की इस तैराकी यात्रा का 18 वाँ वर्ष था उसमें छोटे-छोटे बच्चों बच्चों की उपस्थिति सराहनी रही यात्रा के संयोजक भूपेंद्र सिंह यादव ने बताया की जबलपुर शहर से पूरे देश में अखंड भारत का संदेश प्रसारित करने वाली और नर्मदा माता से भारत की वृहद स्वरूप की कामना करने वाली इस यात्रा को अनवरत आयोजित किया जाएगा दिनांक 23 अगस्त को यात्रा में सहभागी नए तैराकों और बच्चों एवं महिलाओं को प्रमाण पत्र जिलहरी घाट में ही प्रदान करने का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है यात्रा में विवेक यादव अशोक ग्रोवर दीपक असरानी अखिलेश जैन कालू अभिषेक शुभा खरे, दीपशिखा पाण्डे बंटी शिवहरे शिवा विश्वकर्मा खूबचंद राकेश जैन शिवम कश्यप डॉ शर्मा अमित सेंटी सरदार महेंद्र हरीश शैलेंद्र सोनी
छोटे बच्चों की सराहनीय उपस्थित रही ।माही, राजवीर आसना सार्थक विशेष बुधवानी गुंजन लोधी अन्यया दुबे दिव्या पाठक शिवर जाटव शिविका, शैभम छाबड़ा मयंक ठाकुर, सौम्यता,छवि समुद्रे ,ओजस्विनी अनय जायसवाल दिव्यांशी डेहरिया सहित 200 तैराकों की उपस्थिति रही।
Created On :   14 Aug 2026 8:11 PM IST












