- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- जबलपुर
- /
- बजाज जनरल इंश्योरेंस कंपनी ने बीमित...
Jabalpur News: बजाज जनरल इंश्योरेंस कंपनी ने बीमित को नहीं दिया क्लेम

डिजिटल डेस्क,जबलपुर। अस्पताल में भर्ती होते ही इलाज की सारी सुविधा देने का वादा बीमा कंपनियों के द्वारा किया जाता है पर जब पॉलिसी धारक को जरूरत होती है तो जिम्मेदार सहयोग करने से इनकार कर देते है। ऐसी ही शिकायत पॉलिसी धारकों के द्वारा बीमा लोकपाल में की जा रही है। बिहार पटना निवासी अंकित त्रिवेदी ने शिकायत की है। उन्होंने बजाज जनरल इंश्योरेंस कंपनी से स्वास्थ्य बीमा कराया हुआ है। पॉलिसी का प्रीमियम बीमा कंपनी में लगातार जमा करते आ रहे हैं। बीमार होने पर उन्हें निजी अस्पताल का सहारा लेना पड़ा था।
इलाज के दौरान बीमा कंपनी में कैशलेस के लिए मेल किया तो बीमा अधिकारियों ने कैशलेस से इनकार कर दिया और बिल सबमिट करने पर पूरा भुगतान का दावा किया था। बीमित ने अपने खर्च पर इलाज कराया और इलाज के बाद अस्पताल के सारे बिल बीमा कंपनी में सबमिट किया तो क्लेम डिपार्टमेंट के अधिकारियों ने क्लेम नंबर ओसी-24-1101-1826-0002366 जनरेट करते हुए जल्द भुगतान का दावा किया था, पर उन्हें आज तक इलाज का पूरा भुगतान प्राप्त नहीं हो सका।
बीमित का आरोप है कि जिम्मेदार अधिकारी से संपर्क कर रहे हैं पर उनके द्वारा न तो कोई जवाब दिया जा रहा है और न ही सुनवाई कर रहे हैं। वहीं कंपनी प्रवक्ता से संपर्क किया गया तो उनका कहना था कि नियमानुसार हमारी कंपनी भुगतान कर रही है।
इन नंबरों पर बीमा से संबंधित समस्या बताएं-
स्वास्थ्य बीमा से संबंधित किसी भी तरह की समस्या आपके साथ भी है तो आप दैनिक भास्कर मोबाइल नंबर - 9425324184, 9425357204 पर बात करके प्रमाण सहित अपनी बात दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक रख सकते हैं। संकट की इस घड़ी में भास्कर द्वारा आपकी आवाज को खबर के माध्यम से उचित मंच तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।
Created On :   13 Aug 2026 6:39 PM IST












