- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- जबलपुर
- /
- इन्फ्रास्ट्रक्चर जबलपुर में, फिर...
Jabalpur News: इन्फ्रास्ट्रक्चर जबलपुर में, फिर टेलीकॉम सेक्टर मैन्युफैक्चरिंग जोन ग्वालियर में क्यों बना रहे

डिजिटल डेस्क,जबलपुर। जबलपुर में भरपूर संभावनाओं के बावजूद ग्वालियर में टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन बनाए जाने को लेकर संस्कारधानी में असंतोष नजर आ रहा है। लोगों का कहना है कि जब जबलपुर में पहले से ही टेलीकॉम सेक्टर इन्फ्रास्ट्रक्चर बना हुआ है तो टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन ग्वालियर में क्यों बनाया जा रहा है। इस मामले में जबलपुर को प्राथमिकता क्यों नहीं दी गई? इस तरह के सवाल नागरिक उपभोक्ता मार्गदर्शक मंच ने उठाए हैं।
मंच के डॉ. पी.जी. नाजपांडे व रजत भार्गव का कहना है कि अंग्रेजों के समय से जबलपुर टेलीकॉम का हब रहा है। यहां न केवल टेलीकॉम से जुड़े 7 बड़े संस्थान हैं, बल्कि डेढ़ सौ एकड़ से भी ज्यादा जमीन उपलब्ध है। ऐसे में जबलपुर को प्राथमिकता न दिया जाना सवाल खड़े करता है।
मंच के टी.के. रायघटक, सुशीला कनौजिया, सुभाष चंद्रा, गीता पांडे, वेदप्रकाश अधोलिया, यशवंत कोष्टा ने बताया कि उक्त मामले को लेकर भारतीय वरिष्ठ नागरिक संघ, सीनियर सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन, महिला समिति तथा पेंशनर्स समाज के तत्वावधान में 13 अगस्त को दोपहर 12.30 बजे घंटाघर कॉफी हाउस में बैठक का भी आयोजन किया गया है। इसमें जबलपुर के हक की आवाज बुलंद करने को लेकर विचार-विमर्श किया जाएगा। इसमें शहर के प्रबुद्ध लोगों से भी उपस्थिति का आग्रह किया गया है।
Created On :   13 Aug 2026 6:37 PM IST












