- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- जबलपुर
- /
- मणिपाल जनरल इंश्योरेंस कंपनी ने...
Jabalpur News: मणिपाल जनरल इंश्योरेंस कंपनी ने बीमित को नहीं किया कैशलेस

डिजिटल डेस्क,जबलपुर। इलाज के दौरान 24 घंटे कैशलेस की सुविधा देने का दावा करने वाली बीमा कंपनी आम लोगों को क्लेम भी नहीं दे रही है। यह आरोप पॉलिसीधारकों के द्वारा लगाया जा रहा है। ऐसी ही शिकायत बीमा लोकपाल में कर्नाटक उडुपी निवासी उदया पलान ने की है। उन्होंने मणिपाल सिग्ना से हेल्थ इंश्योरेंस कराया हुआ है। पॉलिसी का प्रीमियम भी समय पर देते आ रहे हैं। बीमार होने पर उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती होना पड़ा।
इस दौरान बीमा कंपनी को कैशलेस के लिए मेल किया गया था पर बीमा कंपनी के द्वारा अनेक जानकारी मांगी गई और उसके बाद कैशलेस क्लेम रिजेक्ट कर दिया। बीमित लगातार संपर्क करते आ रहा है पर उसे इलाज का भुगतान नहीं मिला। बीमित ने इलाज के बाद अस्पताल से मिले बिलों को बीमा कंपनी में सबमिट किया तो वहां से क्लेम नंबर 200018897 जनरेट करते हुए जल्द भुगतान का वादा किया था पर पॉलिसीधारक आज भी पूरा क्लेम लेने के लिए भटक रहा है। वहीं इस संबंध में कंपनी प्रवक्ता का कहना था कि हमारी कंपनी नियमानुसार क्लेम सभी को दे रही है और बीमित का परीक्षण कराकर जल्द भुगतान किया जाएगा।
इन नंबरों पर बीमा से संबंधित समस्या बताएं
स्वास्थ्य बीमा से संबंधित किसी भी तरह की समस्या आपके साथ भी है तो आप दैनिक भास्कर मोबाइल नंबर- 9425324184, 9425357204 पर बात करके प्रमाण सहित अपनी बात दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक रख सकते हैं। संकट की इस घड़ी में भास्कर द्वारा आपकी आवाज को खबर के माध्यम से उचित मंच तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।
Created On :   12 Aug 2026 5:08 PM IST











