जबलपुर न्यूज: रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में छात्रों और कर्मचारियों के बीच जमकर हुई मारपीट

इस बीच दोनों ही पक्षों में गाली गलौज भी हुई

डिजिटल डेस्क जबलपुर रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में गुरुवार की दोपहर छात्रों और कर्मचारियों के बीच जमकर मारपीट हुई। बताया जाता है कि छात्रों का एक गुट कुलगुरु से मिलने गया था। उसके बाद वे कर्मचारियों के धरना स्थल पर पहुंचे। यहां कर्मचारियों के दूसरे गुट के साथ बहस हुई और इसके बाद मारपीट होने लगी। इस बीच दोनों ही पक्षों में गाली गलौज भी हुई। जानकारी मिली है कि मामले की एफआईआर करने कुलगुरु सिविल लाइन थाने गए हैं।


Created On :   13 Aug 2026 3:05 PM IST

Tags

Next Story