- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- जबलपुर
- /
- 5 महिने पहले 10 वीं और 12 कक्षा की...
जबलपुर न्यूज: 5 महिने पहले 10 वीं और 12 कक्षा की मुख्य परीक्षाओं का टाइम टेबल घोषित
डिजिटल डेस्क जबलपुर |अभी नया शिक्षण सत्र ठीक से शुरू भी नहीं हुआ था की माध्यमिक शिक्षा मंडल ने आगामी वर्ष यानी 2026-27 की मुख्य बोर्ड परीक्षाओं का टाइम टेबल घोषित कर िदया गया है। जारी समय सारिणी के अनुसार 10 वीं की परीक्षा 24 फरवरी और 12 वीं की परीक्षा 17 फरवरी से शुरू होंगी। परीक्षाओं का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच रहेगा। छात्र-छात्राओं को सुबह 8 बजे केन्द्र पर पहंुचना जरूरी है।
माध्यमिक शिक्षा मंडल के सचिव द्वारा जारी िकए गए टाइम टेबल में बताया गया है िक सभी शासकीय एवं मान्यता प्राप्त अशासकीय हायर सेकेण्डरी एवं हाईस्कूल में मण्डल द्वारा संचालित वर्ष 2027 की मुख्य एवं द्वितीय परीक्षाओं के परीक्षा कार्यक्रम मण्डल परीक्षा समिति की 13 अगस्त को आयोजित बैठक के निर्णयानुसार पारित िकए गए हैं और उसके अनुसार परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। परीक्षा कार्यक्रमों को शाला के बाहर नोटिस बोर्ड पर परीक्षार्थियों के सूचनार्थ ऐसे स्थान पर चस्पा करने की व्यवस्था करें जहां इन्हें सर्व संबंधित जन सुविधापूर्वक देख सकें। कक्षा अध्यापक द्वारा शाला के सबंधित परीक्षार्थियों को उनसे संबंधित परीक्षा विषय, प्रश्न-पत्र, दिनाँक, दिवस और समय अंकित करवाने की व्यवस्था करें। समस्त परीक्षाएँ प्रातः 9 से 12 बजे के मध्य सम्पन्न होंगी। परीक्षा कार्यक्रम मण्डल की वेबसाईट पर भी देखे जा सकते है।
19 मार्च तक चलेंगी परीक्षाएं-
मंडल द्वारा जारी िकए गए टाइम टेबल के अनुसार कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 24 फरवरी 2027 से 18 मार्च 2027 तक चलेंगी जबकि
कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी 2027 से 19 मार्च 2027 तक आयोजित की जाएंगी। इसी प्रकार बोर्ड ने इन्हीं कक्षाओं की दूसरी परीक्षा की समय सारिणी भी घोषित कर दी है। बोर्ड के अनुसार 10 वीं कक्षा की दूसरी परीक्षा 15 जून से शुरू होगी और 30 जून तक चलेगी वहीं 12 वीं की दूसरी परीक्षा 11 जून से शुरू होकर 30 जून तक चलेगी।
Created On :   13 Aug 2026 7:44 PM IST












