Abhijeet Dipke News: सौरभ दास को लेकर अभिजीत दिपके का बड़ा बयान, लॉ के छात्रों के फ्यूचर बचने का किया दावा

सौरभ दास को लेकर अभिजीत दिपके का बड़ा बयान, लॉ के छात्रों के फ्यूचर बचने का किया दावा
अभिजीत दिपके ने सौरभ दास को लेकर बड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि सौरभ देश के लिए काम कर रहे हैं।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके ने शुक्रवार को सौरभ दास का समर्थन किया है। उन्होंने कहा है कि दास जो काम कर रहे हैं, उससे देश और कानून की पढ़ाई कर रहे छात्रों को फायदा हो रहा है। दिपके के मुताबिक, दास के एक वीडियो के बाद बाद काउंसिल के चेयरमैन ने अपना फैसला वापस ले लिया था। उनका कहना है कि इससे कई कानून छात्रों का भविष्य भी बचा है। उन्होंने यह भी सवाल खड़ा किया है कि दास को बार-बार निशाना क्यों बनाया जा रहा है। दिपके ने उनके परिवार को लेकर भी चिंता जताई है और कहा है कि इस तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए।

सौरभ दास के काम की तारीफ

अभिजीत दिपके ने कहा कि सौरव दास देश और कानून के छात्रों के लिए अच्छा काम कर रहे हैं। उनके अनुसार, दास के वीडियो के बाद बार काउंसिल के चेयरमैन ने अपना नोटिस वापस ले लिया है। दिपके का कहना है कि इस फैसले से उन छात्रों को राहत मिलेगी जिनकी पढ़ाई और आगे का करियर इससे प्रभावित हो सकता था। उन्होंने कहा कि ऐसे काम के लिए दास की तारीफ होनी चाहिए, न कि उन्हें परेशान किया जाना चाहिए।

परिवार को लेकर उठाए सवाल

दिपके ने दिल्ली में एक यूट्यूबर के दास के घर पहुंचने की बात भी कही है और उन्होंने सवाल उठाया कि दास और उनके परिवार से इस तरह की पूछताछ करने की जरूरत क्यों पड़ी है। उन्होंने खास तौर पर दास की मां को इस मामले में शामिल किए जाने पर आपत्ति जताई है। अभिजीत दिपके ने कहा कि परिवार के लोगों को इस तरह की परेशानी में नहीं डालना चाहिए। दरअसल, सौरव दास ने बुधवार को आरोप लगाया था कि पुडुचेरी में उनके परिवार को पुलिस ने डराया-धमकाया था। हालांकि, पुडुचेरी पुलिस ने इन आरोपों को गलत बताया था। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, पुलिस दास के रिश्तेदारों के घर गई थी, लेकिन यह सामान्य सुरक्षा जांच का हिस्सा था। अधिकारी ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस से पहले सुरक्षा के लिए कुछ घरों में जाकर सवाल किए जाते हैं। पुलिस ने डराने-धमकाने की बात से इनकार किया है।

बच्चों की पढ़ाई पर क्या बोले अभिजीत दिपके?

अभिजीत दिपके ने देश के स्कूलों की स्थिति पर भी अपनी बात रखी है। उन्होंने कहा है कि आजादी के इतने साल बाद भी कई बच्चों को पढ़ाई के लिए जरूरी सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। उनका कहना था कि बच्चों को अच्छी और जरूरी सुविधाएं मिलनी चाहिए। जब तक स्कूलों की बुनियादी दिक्कतें दूर नहीं होंगी, तब तक देश की तरक्की पूरी तरह नहीं हो सकती है।

Created On :   14 Aug 2026 4:06 PM IST

Tags

Next Story