80th Independence Day: स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर रक्षा मंत्री ने सैनिकों के नाम जारी किया संदेश, त्याग, लगन और धैर्य से देश की सेवा में जुटे

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देशवासी शनिवार (15 अगस्त) को 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाएंगे। इसके ठीक एक दिन पहले यानी शुक्रवार (14 अगस्त) को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने देश के वीर जवानों को संबोधित करते हुए एक संदेश जारी किया है। उन्होंने सभी सैनिकों और मिलिट्री अधिकारियों को शुभकामनाएं दी हैं। आगे राजनाथ ने कहा मैं उन परिवारों का भी बहुत शुक्रिया अदा करता हूं, जिनके त्याग और धैर्य की वजह से हमारे सैनिक इतनी अटूट लगन के साथ मातृभूमि की सेवा कर पाते हैं। विरासत में मिली आजादी हमारे सशस्त्र बलों के मजबूत कंधों पर है।
यह भी पढ़े -आजादी का जश्न Gen-Z का अंदाज, तिरंगा थीम पर डिजिटल सेलिब्रेशन. फैशन से लेकर फैमिली टाइम पर फोकस
अनगिनत वीरों ने स्वतंत्र भारत की नींव रखी- रक्षा मंत्री
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, 79 साल पहले, हमारे स्वतंत्रता सेनानियों ने अपने अथक संघर्ष, त्याग और बलिदान के बल पर हमें आजादी का अमूल्य उपहार दिया था। महात्मा गांधी, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद, सरोजिनी नायडू और अनगिनत वीरों के बलिदान ने एक स्वतंत्र भारत की नींव रखी। उसके बाद से ही उस विरासत को सुरक्षित रखने और भारत की संप्रभुता, एकता और अखंडता की रक्षा करने की जिम्मेदारी हमारे सशस्त्र बलों के मजबूत कंधों पर है।
उनका अडिग संकल्प प्रेरणा का स्रोत- राजनाथ
उन्होंने कहा, आपका अनुशासन, साहस, समर्पण और देश के प्रति अटूट निष्ठा हर भारतीय के लिए गर्व और प्रेरणा का स्रोत है। विपरीत परिस्थितियों में भी आपका अडिग संकल्प यह सुनिश्चित करता है कि देश का प्रत्येक नागरिक सुरक्षित वातावरण में अपने सपने को पूरा कर सके। देश आपकी अद्वितीय सेवा, त्याग और समर्पण के लिए सदैव आपका कर्जदार रहेगा।
यह भी पढ़े -15 अगस्त पर इन गानों के साथ मनाएं आजादी का जश्न, देशभक्ति से भर जाएगा माहौल, यहां देखें पूरी लिस्ट
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या संदेश साझा करना अलग अनुभव
उन्होंने कहा, 'देश के रक्षा मंत्री के रूप में समय-समय पर आप सभी से मिलता ही रहता हूं, लेकिन स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर आप सभी के साथ कुछ बातें साझा करना हमेशा एक अलग अनुभव होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस दिन हम अपनी सशस्त्र सेनाओं की किसी एक युनिट के बारे में ही बात नहीं कर रहे होते हैं, बल्कि हम भारत के डिफेंस सेक्टर के विकास को होलिस्टिक नजरिए से देख रहे होते हैं।'
उन्होंने कहा, एक राष्ट्र के रूप में भारत ने आजादी के इन 80 सालों में जो प्रगति की है, वो अपने आप में एक प्रेरक गाथा है, लेकिन यह कहानी तब और सुखद हो जाती है, जब हम इसमें भारत के रक्षा क्षेत्र की यात्रा को देखते हैं। 1947 से लेकर आज तक हमारे रक्षा क्षेत्र ने अभूतपूर्व प्रगति की है और हम सभी इसके साक्षी हैं।
Created On :   14 Aug 2026 8:13 PM IST












