अंदाज अपना अपना: आजादी का जश्न Gen-Z का अंदाज, तिरंगा थीम पर डिजिटल सेलिब्रेशन. फैशन से लेकर फैमिली टाइम पर फोकस

आजादी का जश्न Gen-Z का अंदाज, तिरंगा थीम पर डिजिटल सेलिब्रेशन. फैशन से लेकर फैमिली टाइम पर फोकस
  • स्वतंत्रता दिवस को अपने अंदाज में सेलिब्रेट करने की तैयारी
  • Gen-Z इस बार स्वतंत्रता दिवस को अपने अंदाज में मना रहा

Nagpur News. Gen-Z इस बार स्वतंत्रता दिवस को अपने अंदाज में सेलिब्रेट करने की तैयारी में है। तिरंगे के रंगों वाले आउटफिट, दोस्तों के साथ गेट-टुगेदर, फैमिली टाइम, फोटो शूट से लेकर सोशल मीडिया पर क्रिएटिव पोस्ट तक, युवाओं ने आजादी के जश्न को कई रंग दे दिए हैं। युवाओं में केसरिया, सफेद और हरे रंग के आउटफिट का क्रेज है। ट्राईकलर टी-शर्ट, कुर्ते, बैज, बैंड, कैप और ज्वेलरी के साथ युवा अपना लुक तैयार कर रहे हैं। कई युवा दोस्तों के साथ तिरंगा थीम पर फोटो शूट और रील्स बनाने की तैयारी कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर धूम

सोशल मीडिया Gen-Z के सेलिब्रेशन का बड़ा हिस्सा है। इंस्टाग्राम स्टोरी पर तिरंगा जीएआईएफ, देशभक्ति कोट्स और फोटो शेयर करने के साथ युवा एआई की मदद से ट्राईकलर पोस्टर और डिजिटल अवतार भी तैयार कर रहे हैं। कुछ युवा अपने प्रोफाइल पिक्चर पर तिरंगे की फ्रेम लगाने और देशभक्ति गीतों पर रील बनाने की तैयारी में हैं। इसके अलावा डिजिटल क्विज, ऑनलाइन देशभक्ति क्विज, स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़े शॉर्ट वीडियो के भी प्लान कर रहें हैं।

आउटडोर प्लानिंग

15 अगस्त कई युवाओं के लिए पुराने स्कूल फ्रेंड्स से मिलने का बहाना भी बन रहा है। स्कूल के दोस्तों के छोटे-छोटे गेट-टुगेदर, कैफे मीटअप और आउटडोर फोटो शूट प्लान किए जा रहे हैं। लंबे समय बाद मिलने वाले दोस्त पुरानी स्कूल यादों को तस्वीरों और वीडियो के जरिए फिर से जीवंत करने की तैयारी में हैं। Gen-Z दोस्तों के साथ ही परिवार को भी सेलिब्रेशन में शामिल कर रही है। कई युवा सुबह ध्वजारोहण के बाद परिवार के साथ नाश्ता, लंच या डिनर, देशभक्ति फिल्मों और पुराने स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रमों को देखने का प्लान बना रहे हैं।

सामाजिक जिम्मेदारी

कुछ युवा इस दिन पौधारोपण, जरूरतमंदों की मदद, रक्तदान अभियान और स्वच्छता गतिविधियों में हिस्सा लेने की योजना बना रहे हैं। यानी Gen-Z के लिए आजादी का जश्न सिर्फ फोटो और रील तक सीमित नहीं, बल्कि फ्रेंड्स, फैमिली, डिजिटल क्रिएटिविटी और सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी का कॉम्बिनेशन बन रहा है।

देश के बारे में जानना जरूरी

प्रशिक ऊके ने कहा हम तिरंगे के रंग पहनकर, रील बनाकर और दोस्तों के साथ सेलिब्रेट करते हैं, साथ ही इस दिन परिवार के साथ समय बिताना और देश के बारे में कुछ नया जानना भी जरूरी मानते हैं।

पुरानी यादें होंगी ताजा

प्रिया कुलकर्णी ने कहा 15 अगस्त हमारे लिए पुराने स्कूल फ्रेंड्स से मिलने का अच्छा मौका है। इस बार गेट-टुगेदर, फोटोशूट और पुरानी यादों को फिर से जीने का प्लान है। इसकी शुरुवात स्कूल के प्रोग्राम से करेंगे।

परिवार के साथ खास पल

श्वेता काटेखाए ने कहा इस बार दोस्तों के साथ घूमने के बजाय परिवार के साथ लंच या डिनर और देशभक्ति फिल्म देखने का प्लान है। त्योहार जैसा माहौल परिवार के साथ ज्यादा खास लगता है।

जरूरतमंदों की मदद करें

समृद्धि पाठक के मुताबिक सोशल मीडिया पर तिरंगे वाली स्टोरी या रील डालना अच्छा लगता है, लेकिन असली सेलिब्रेशन तब है जब हम पौधारोपण, जरूरतमंदों की मदद या किसी सामाजिक काम में भी योगदान दें।


Created On :   14 Aug 2026 5:39 PM IST

Tags

Next Story