- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- नागपुर एयरपोर्ट पर साढ़े तीन साल...
आरटीआई से खुलासा: नागपुर एयरपोर्ट पर साढ़े तीन साल में 15 किलो सोना जब्त, तस्करी के 14 मामले दर्ज, 7 आरोपी गिरफ्तार

Nagpur News. डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सोने की तस्करी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। सीमा शुल्क विभाग के मुताबिक, 1 जनवरी 2023 से 15 जुलाई 2026 के बीच एयरपोर्ट पर करीब 15 किलो तस्करी का सोना जब्त किया गया। इसकी बाजार कीमत करीब 9.24 करोड़ रुपए है।
यह जानकारी आरटीआई के तहत सामने आई है। आरटीआई कार्यकर्ता अभय कोलारकर ने सीमा शुल्क विभाग से पिछले कुछ वर्षों में एयरपोर्ट पर की गई कार्रवाई की जानकारी मांगी थी। विभाग के जवाब के अनुसार, इस अवधि में सबसे ज्यादा तस्करी सोने की हुई।
सोने के साथ केसर और महंगे मोबाइल भी पकड़े
सीमा शुल्क विभाग ने इस दौरान 8 किलो केसर भी जब्त किया। इसकी कीमत करीब 17.5 लाख रुपए बताई गई है। इसके अलावा 45 महंगे मोबाइल जब्त किए गए, जिनकी कीमत करीब 42.2 लाख रुपए है। वहीं, 7 महंगी घड़ियां भी पकड़ी गईं। इनकी कीमत करीब 3.1 लाख रुपए है।
यह भी पढ़े -पावभाजी खत्म होने पर भड़का बदमाश, नाश्ता विक्रेता का गला काटने का प्रयास - आरोपी गिरफ्तार
14 मामले दर्ज, 7 गिरफ्तार
तीन साल से अधिक की इस अवधि में तस्करी के कुल 14 मामले दर्ज किए गए। इन मामलों में 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। हालांकि, कानूनी प्रक्रिया के बाद सभी सातों आरोपियों को रिहा कर दिया गया।
बाहर जाने वाली उड़ानों में तस्करी का मामला नहीं
सीमा शुल्क विभाग ने यह भी स्पष्ट किया कि इस अवधि में नागपुर से बाहर जाने वाली अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के जरिए किसी प्रतिबंधित या अवैध सामान की तस्करी का एक भी मामला सामने नहीं आया। सीमा शुल्क विभाग देश में आने और बाहर जाने वाले सामान की जांच, आयात-निर्यात शुल्क वसूली और अंतरराष्ट्रीय व्यापार पर नियंत्रण का काम करता है। विभाग केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (CBIC) के अधीन काम करता है।
Created On :   14 Aug 2026 6:18 PM IST










