Caste Census 2027: 17 अगस्त से दूसरा फेज शुरु, आजादी के बाद पहली बार होगी जातिगत जनगणना, 40 सवालों में देनी होगी जानकारी

17 अगस्त से दूसरा फेज शुरु, आजादी के बाद पहली बार होगी जातिगत जनगणना, 40 सवालों में देनी होगी जानकारी
केंद्र ने जनगणना के लिए नोटिफाई किए 40 सवाल ,जाति के साथ बतानी होगी कोविड वैक्सीनेशन की डिटेल, जनगणना 2027 का शेड्यूल जारी, पहाड़ी क्षेत्रों में 1 सितंबर से गणना, 17 अगस्त से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। गृह मंत्रालय ने जनगणना 2027 के लिए नोटिफाई किए 40 सवालों की सूची जारी कर दी है। रजिस्ट्रार जनरल और जनगणना आयुक्त की ओर से जारी आदेश के अनुसार जनगणना के लिए चालीस सवालों की जानकारी दर्ज की जाएगी। जनगणना का दूसरा चरण 17 अगस्त से शुरु हो रहा है। आजादी के बाद पहली बार जातिगत जनगणना होने जा रही है। यानि जनगणना 2027 में पहली बार जातिगत आंकड़े जुटाए जाएंगे। सवालों की सूची में जाति, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति से जुड़ी जानकारी के साथ कोविड वैक्सीनेशन के संबंध में भी जानकारी देनी होगी।

आपको बता दें जनगणना 2027 देश की 16वीं जनगणना और आजादी के बाद आठवीं जनगणना होने जा रही है, जनगणना दो चरणों में कराई जा रही है। पहले चरण में मकानों और आवास से जुड़ी जानकारी जुटाई जा रही है, जबकि दूसरे चरण में हर नागरिक की जनसांख्यिकीय और सामाजिक-आर्थिक (Demographic and socio-economic) जानकारी रिकॉर्ड की जाएगी। यह पहली डिजिटल जनगणना भी है, जिसमें मोबाइल के जरिए आंकड़े जुटाने और खुद जानकारी दर्ज करने की सुविधा है। 2021 में होने वाली ये जनगणना कोविड-19 महामारी की वजह से देरी से हो रही है।

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख, हिमाचल प्रदेश ,उत्तराखंड के बर्फीले और गैर-समान क्षेत्रों में जनगणना 1 से 30 सितंबर तक होगी। इससे पहले 17 से 31 अगस्त तक लोगों को खुद ऑनलाइन अपनी जानकारी दर्ज करने की सुविधा दी जाएगी। इसके अलावा देश के अन्य भागों में जनसंख्या गणना फरवरी 2027 में होगी।

Created On :   14 Aug 2026 1:31 PM IST

Tags

Next Story