चमोली टनल हादसा: उत्तराखंड में अचानक सुरंग धंसने से कई मजदूरों के फंसने की आशंका, 16 को सुरक्षित निकाला बाहर

डिजिटल डेस्क, देहरादून। उत्तराखंड में एक बड़ा टनल हादसा हो गया है। यह घटना चमोली जिले के पीपलकोटी की है। यहां पर THDC जल विद्युत परियोजना की निर्माणधीन सुरंग बारिश की वजह से धंस गई। घटना के दौरान टनल के भीतर 20 मजदूरों के काम करने की जानकारी सामने आई है, जिसमें से 16 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है। फिलहाल रेस्क्यू अभियान जारी है।
मिली जानकारी के मुताबिक, टनल का एक हिस्सा धंसने से अंदर अफरा-ताफरी का माहौल बन गया था। इसकी सूचना मिलते ही मौके पर स्थानीय प्रशासन और राहत-बचाव दल पहुंचा। इसके बाद तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरु किया। इस दौरान 16 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल गया। बाकी बचे अन्य लोगों को बाहर निकालने के लिए लगातार रेस्क्यू काम जारी है।
चमोली कलेक्टर ने हादसे पर दी जानकारी
प्रशासन ने घटना को लेकर बताया कि हादसे के समय टनल के भीतर कुल 20 मजदूर काम कर रहे थे। इस दौरान अचानक सुरंग का एक हिस्सा धंस गया और पानी भरने लगा। इससे भीतर अफरा-तफरी मच गई। प्रशासन का आगे कहना है कि तुरंत ही राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया था और त्वरित कार्रवाई करते हुए 16 मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। बाकी फसे लोगों को बाहर निकालने के लिए युद्ध स्तर पर काम जारी है।
चमोली कलेक्टर गौरव कुमार का कहना है कि इस हादसे का शिकार हुए 16 मजदूरों को सुरक्षित निकाल लिया गया है और बाकी लोगों को निकालने के लिए राहत और बचाव कार्य जारी है।
CM ने घटना का लिया संज्ञान
इस घटना पर राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तुरंत संज्ञान लिया है और स्थिति को लेकर बताया कि अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए हैं। वहीं, मौके के लिए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) और राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF) की टीमें निकल गई है।
बताया जा रहा है कि सोमवार को चमोली जनपद में दोपहर के समय अचानक बारिश हुई थी। इसके चलते तमक नाले उफान पर थे। नाले में पानी का बहाव इतना तेज था कि सीमा सड़क संगठन के द्वारा हाल ही में बनाए गए लोहे का पुल पूरी तरह बह गया था।
Created On :   13 Aug 2026 9:54 PM IST














