मॉनसून सत्र: बीजेपी ने लोकसभा नेता प्रतिपक्ष पर लगाए आरोप, कांग्रेस ने किया पलटवार

बीजेपी ने लोकसभा नेता प्रतिपक्ष पर लगाए आरोप, कांग्रेस ने किया पलटवार
सरकार ने राहुल गांधी पर लगाए सदन ना चलने के आरोप, विपक्ष ने कहा सत्ता पक्ष ने ही सदन नहीं चलने दिया

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सत्तापक्ष के नेता लगातार लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर हमलावर है। एनडीए नेताओं ने कांग्रेस सांसद गांधी पर सदन ना चलने का आरोप लगाया है। राहुल गांधी को लेकर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बताया कि लोकसभा चर्चा का विषय होता है, चर्चा एक मन से होती है, अगर बिना चर्चा के और बिना सुने कोई अर्थ नहीं है तो उनके मर्जी से लोकसभा थोड़ी चलेगी। खट्टर ने आगे कहा लोकसभा देशभर का मंच है किसी एक आदमी का मंच नहीं है।

बीजेपी सांसद रवि शंकर प्रसाद ने मीडिया से कहा राहुल गांधी इतने दिन से तंग कर रहे थे कि हमारी बात सुनें। बीजेपी नेता ने आगे कहा जब गृहमंत्री अमित शाह बात सुनने को तैयार हूं फिर जवाब दूंगा तो भाग क्यों गए। उन्होंने राहुल गांधी को भगोड़ा क्या हैं? बीजेपी नेता ने ये भी कहा राहुल गांधी केवल नेतागिरी करते हैं।

संसद सत्र पर भाजपा सांसद कंगना रनौत ने कहा राहुल गांधी गृह मंत्री से सवाल पूछ रहे हैं लेकिन वो कह रहे है कि हम गृह मंत्री को बात नहीं करने देंगे। ये किस तरह की बात करते हैं, कहते हैं कि हमें जवाब नहीं चर्चा चाहिए, फिर कहते हैं हमें चर्चा नहीं जवाब चाहिए। ये सिर्फ बातों में उलझा रहे हैं इसका मतलब इनके पास कोई मुद्दा नहीं है। बीजेपी नेता रनौत ने इसे आपत्तिजनक बताया।

BJP सांसद और पश्चिम बंगाल BJP अध्यक्ष सामिक भट्टाचार्य ने राहुल गांधी जनता के साथ धोखाधड़ी कर रहे है, विरोध करने के लिए विरोध कर रहे हैं या सदन की कार्यवाही को बाधित करने के लिए। उन्होंने ये भी कहा राहुल गांधी की बात पर उसके पार्टी को ही विश्वास नहीं रह गया है।

बीजेपी नेताओं के बयान पर कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने पलटवार करते हुए कहा, सत्ता पक्ष ने ही सदन नहीं चलने दिया, विपक्ष गृह मंत्री और प्रधानमंत्री से सदन में आने और जवाब देने की मांग कर रहा था, राहुल गांधी रोज सदन में आ रहे हैं। कांग्रेस नेता ने सवाल करते हुए कहा जब परीक्षा संशोधन कानून पर चर्चा हो रही थी तब गृह मंत्री सदन में क्यों नहीं आए?

Created On :   13 Aug 2026 6:21 PM IST

Tags

Next Story