UP Politics: FCRA Bill का विरोध करने पर केशव प्रसाद मौर्य ने SP-कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- दोनों दल सिर्फ अपने परिवार का हित साध रहे

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने FCRA संशोधन विधेयक 2026 का विरोध करने पर सपा और कांग्रेस जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) अमेंडमेंट बिल (FCRA) पर राजनीति करने वालों के दिन अब लदने वाले हैं फिर भी ये अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं।
बता दें, संसद में पेश किए गए इस नए FCRA संशोधन विधेयक को मुख्य रूप से विदेशों से मिलने वाली फंडिंग (चंदे) की निगरानी को सख्त करने, पारदर्शिता बढ़ाने और राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूत करने के लिए लाया जा रहा है।
केशव प्रसाद मौर्य ने इसको लेकर अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने लिखा, "FCRA के बल पर राजनीति करने वालों के दिन लदने वाले हैं, लेकिन फिर भी सपा-कांग्रेस अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रही है। इन दोनों की छटपटाहट बताती है कि पीएम मोदी के कुशल नेतृत्व में सरकार ने FCRA पर हथौड़ा सही स्थान पर मारा है। विदेशी चंदे के इस्तेमाल में पारदर्शिता से इन दोनों दलों को इसलिए भी परहेज है कि उनकी राजनीति का यह एक मजबूत उपकरण है। मोदी सरकार फैसले राष्ट्रहित में करती है और इन दोनों दलों के मुखिया ठहरे अपने परिवार का हित साधने वाले।"
यह भी पढ़े -जयपुर जेल जाते समय कैदी की गोली मारकर हत्या, नेता प्रतिपक्ष ने कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल
एफसीआरए कानून साल 2010 में लागू हुआ था उसके बाद 2020 में मोदी सरकार ने इसमें बदलाव किया गया था। बता दें, अब इनमें विदेशी चंदे के उपयोग पर सख्त नियम, बैंक खातों की निगरानी, प्रशासनिक खर्च की सीमा और लाइसेंस नवीनीकरण की प्रक्रिया को और कठोर बना दिया गया है। सरकार ने कई एनजीओ के FCRA लाइसेंस रद्द भी किए हैं, जिन पर विदेशी फंड के दुरुपयोग के आरोप थे।
Created On :   13 Aug 2026 12:57 AM IST








