कंगना रनौत की विवादित टिप्पणी: 'राहुल गांधी की "इटैलियन माता जी" ने...', पीएम मोदी के इस्तीफे वाली मांग पर क्या बोली?

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। संसद में विपक्ष लगातार केंद्र सरकार को घेरा रहा है और छात्रों पर हुई कथित लाठीचार्ज और कार्रवाई को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान की मांग उठा रहा है। इस मामले को लगातार लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी उठा रहे हैं। अब इस मामले में भाजपा सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने इस मामले में राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। साथ ही आरोप लगाया है कि विपक्ष संसद की कार्यवाही में बांधा डाल रहा है और संसद का मजाक उड़ रहा है।
राहुल गांधी के रुख पर उठाया सवाल?
भाजपा सांसद का कहना है कि विपक्ष एक ही समय में सरकार से जवाब की मांग कर रहा है। वहीं, दूसरी तरफ सरकार को सुनने के लिए तैयार नहीं है। इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी के रुख पर सवाल उठाया और कहा कि एक ही सांस में यह बताया जा रहा है कि गोली कैसी चली, इसका जवाब दो, लेकिन दूसरी ओर यह भी बताया जा रहा है कि सरकार की बात नहीं सुननी है।
यह भी पढ़े -एफसीआरए बिल जेपीसी को भेजने पर संसद में टकराव, सरकार ने कहा- व्यापक चर्चा होगी, विपक्ष ने उठाए सवाल
पीएम मोदी के इस्तीफे देने वाली मांग पर टिप्पणी
कंगना रनौत ने दावा करते हुए कहा कि विपक्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस्तीफा की मांग रहा है। उन्होंने कहा कि संसद में इस प्रकार का रवैया भारत के लोकतांत्रिक संस्थानों का मजाक बनाने जैसा है। उन्होंने यह भी कहा कि विपक्ष को अपनी जिम्मेदारी की समझ होनी चाहिए और सदन की कार्यवाही को सुचारू रूप से चलने देना चाहिए। इसके बाद उन्होंने राहुल गांधी के परिवार और राजनीतिक पृष्ठभूमि पर विवादित बयान दिया है।
कंगना का विवादित बयान
भाजपा सांसद ने राहुल गांधी का जिक्र करते हुए कहा कि उनकी "इटैलियन माता जी" ने उन्हें लोकसभा का नेता प्रतिपक्ष बनाया है। उन्होंने आगे सवाल उठाया और कहा कि यदि राहुल गांधी की मां इटैलियन नहीं होती तो ऐसे में उनका राजनीति करियर क्या होता? कंगान के इस बयान के बाद एक बार फिर राजनीति में बयानबाजी तेज हो सकती है।
Created On :   12 Aug 2026 10:32 PM IST








