संसद का मॉनसून सत्र खत्म: विपक्षी दलों पर जमकर बरसे किरेन रिजिजू, बताया सदन की कार्यवाही में कैसा रवैया बना रुकावट

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। संसद का मॉनसून सत्र खत्म हो गया है। पूरे सत्र के दौरान लोकसभा और राज्यसभा दोनों ही सदनों में हंगामा और नारेबाजी का दौर जारी रहा । पक्ष-विपक्ष ने एक दूसरे पर सदन ना चलाने का आरोप लगाया। सत्र के खत्म होने पर संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की, अपनी पीसी में रिजिजू ने विपक्षी दलों पर निशाना साधा। इस दौरान रिजिजू ने कहा सिर्फ मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस और अन्य कुछ दलों ने वॉकआउट किया, जबकि बाकी विपक्षी दलों ने चर्चा में भाग लिया।
यह भी पढ़े -लोकसभा के बाद राज्यसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, आज उच्च सदन से 'माइंस एंड मिनरल्स अमेंडमेंट बिल हुआ पास
लोकसभा में जितना टाइम आवंटित किया गया है उसमें 19% सफलता प्राप्त की है, राज्य सभा में 39 फीसदी, राज्य सभा में अगर विपक्षी पार्टियां वॉकआउट भी करती थी तो बाकी कुछ विपक्ष की पार्टियों ने बहस में हिस्सा लिया।
यह भी पढ़े -FCRA बिल को लेकर TMC सांसद महुआ मोइत्रा का बड़ा बयान, BJP पर RSS की फंडिंग कराने का लगाया आरोप
मानसूत्र आज समाप्त हो गया है , इस पर केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने कहा इसे हम 2 तरीके से देखते हैं। काम काज के नजरिए से बहुत अच्छा सत्र रहा। कुल 12 बिल हमने पारित किए हैं। चर्चा की दृष्टि से अच्छा नहीं हुआ है। उन्होंने मीडिया से कहा लोकसभा में 11 बिल बिना चर्चा के पास हुए, जबकि एक पर चर्चा हुई, राज्यसभा में बिल पर पूरी चर्चा हुई। संसदीय कार्यमंत्री ने आगे कहा हंगामा करते हुए भी मुद्दों पर चर्चा की जा सकती है। पहले विपक्ष बातचीत में शामिल होता था, जबकि ये लोग विपक्ष में होने के बावजूद चर्चा से भागते हैं।
Created On :   13 Aug 2026 2:14 PM IST







