MP News: दतिया उपचुनाव के बाद बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से एमपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने की मुलाकात, हार पर हुई चर्चा

दतिया उपचुनाव के बाद बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से एमपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने की मुलाकात, हार पर हुई चर्चा
मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में बीजेपी को हार का सामना करना पड़ा है। इसके बाद लगातार पार्टी प्रदेश नेतृत्व दिल्ली के दौरे पर पहुंच रहे हैं।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में बीजेपी को हार का सामना करना पड़ा है। इसके बाद लगातार पार्टी प्रदेश नेतृत्व दिल्ली के दौरे पर पहुंच रहे हैं। इसकी क्रम में एमपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल दिल्ली पहुंच गए हैं, जहां पर उन्होंने पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा की। इसकी पुष्टि खुद हेमंत खंडेलवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर की है। इससे पहले राज्य के राज्यपाल मंगू भाई पटेल, सीएम मोहन यादव समेत कई पार्टी के सीनियर लीडर्स की मुलाकात केंद्रीय नेताओं के साथ अलग-अलग मुलाकातें हो चुकी है। इस दौरान भी राज्य की राजनीति पर चर्चा हुई थी।

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले कैलाश विजवर्गीय ने दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ बैठक की थी। इसी दौरान सीएम मोहन यादव की विधानसभा स्पीकर नरेंद्र सिंह तोमर के साथ मुलाकात हुई थी। इन दोनों नेताओं की बंद कमरे में काफी देर तक बातचीत चली थी। इसके बाद उनकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई केंद्रीय नेताओं के साथ दिल्ली में बातचीत हुई थी। इन मुलाकातों और बातचीत से अटकलें लगाई जा रही है कि सूबे की राजनीति में नए समीकरण बनने वाले हैं।

दतिया उपचुनाव के परिणाम 3 अगस्त, 2026 को जारी हुए थे। इस सीट पर भाजपा ने आशुतोष तिवारी और कांग्रेस ने घनश्याम सिंह को उम्मीदवार घोषित किया था। नतीजे जारी होने के बाद कांग्रेस प्रत्याशी ने जीत दर्ज कर ली थी, जबकि बीजेपी उम्मीदवार को 6016 वोटों से हार का सामना करना पड़ा था। इसके से ही पार्टी सक्रिय दिखाई दे रही है और लगातार प्रदेश संगठन में बदलाव के अलावा दिल्ली में बैठकों का दौर जारी है।

Created On :   13 Aug 2026 6:42 PM IST

Tags

Next Story