Rahul Gandhi Speech: संसद में शाह, चीन की घुसपैठ से लेकर स्टूडेंट्स के प्रोटेस्ट तक, हर मुद्दे पर राहुल गांधी ने केंद्र सरकार को घेरा

कांग्रेस का 'रचनात्मक कांग्रेस प्रकोष्ठ' का यह दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन दिल्ली के इंदिरा भवन में चल रहा है। इसकी शुरुआत 12 अगस्त से हो गई।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस का 'रचनात्मक कांग्रेस प्रकोष्ठ' का यह दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन दिल्ली के इंदिरा भवन में चल रहा है। इसकी शुरुआत 12 अगस्त से हो गई, इसके दूसरे दिन यानी 13 अगस्त को कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शामिल हुए। इसके बाद दोनों नेताओं ने लोगों के साथ बातचीत की। इस दौरान राहुल गांधी ने केंद्र की मोदी सरकार को चीन की घुसपैठ, छात्रों के मुद्दे, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत अन्य मुद्दों पर घेरा।

छात्र आंदोलन पर क्या बोले?

इस कार्यक्रम में राहुल गांधी ने जंतर-मंतर पर हुए छात्रों के प्रदर्शन को लेकर कहा, "जंतर-मंतर पर जो हो रहा था, वह यह है कि छात्र अपनी बात रखना चाहते हैं। वे तकलीफ में हैं और अपनी बात कहना चाहते हैं लेकिन सरकार कहती है नहीं। हम जंतर-मंतर पर व्यवस्था बनाए रखेंगे। आप अपनी बात नहीं रख सकते। आप अपनी बात नहीं रख सकते। आज एक महिला मेरे पास आई, जिसकी बेटी के साथ 4 साल पहले उत्तराखंड में रेप हुआ था और उसकी हत्या कर दी गई थी। वह रो रही है, अपनी बात कहना चाहती है, लेकिन सिस्टम कहता है माफ कीजिए, हम आपको अपनी बात कहने की इजाजत नहीं देंगे क्योंकि इससे अव्यवस्था फैलेगी।"

राहुल गांधी RSS की करेंगे रक्षा

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की अभिव्यक्ति पर अपने संबोधन में बताया, "अब इन्हें (सरकार) एक बात समझ आ गई है कि यह देश अभिव्यक्त करने से नहीं रुकेगा। भारत में बहुत से लोग कायरों की तरह व्यवहार कर रहे हैं। भारत में बहुत से लोग इस कायर फोर्स के डर से कायरों जैसा व्यवहार कर रहे हैं। 3000 साल पुराने भारत को समझने की आवश्यकता नहीं है, बल्कि आज के भारत को समझने की जरूरत है। आरएसएस की अभिव्यक्ति को देश से बाहर करने की कोशिश शुरू हुई तो मैं उस दिन मैं उनकी रक्षा करूंगा क्योंकि उनकी भी अभिव्यक्ति की आजादी है।"

अमित शाह पर साधा निशाना

कांग्रेस नेता ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को लेकर कहा, "हमारा काम बहुत सिंपल है। हम इनको पागल कर देंगे। आजकल पीएम मोदी रात में सोते नहीं हैं। इसके कई कारण हैं। अमित शाह को चाणक्य और न जाने क्या-क्या कहा जाता था, लेकिन वो गायब हो गए। वे भाग गए और 20 दिन तक संसद में नहीं आ पाए। अब इस सरकार को समझ आ गया है कि ये देश अपने आपको अभिव्यक्ति करने से नहीं रोकेगा।"

Created On :   13 Aug 2026 5:13 PM IST

Tags

Next Story