UP Politics: 'भाजपा के राज में सामाजिक भेदभाव' मल्लिकार्जुन खरगे के सभा स्थल के शुद्धिकरण मामले में अखिलेश यादव ने दी तीखी प्रतिक्रिया

भाजपा के राज में सामाजिक भेदभाव मल्लिकार्जुन खरगे के सभा स्थल के शुद्धिकरण मामले में अखिलेश यादव ने दी तीखी प्रतिक्रिया
उत्तराखंड के हल्द्वानी में हुए कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे के कार्यक्रम स्थल को शुद्धिकरण किया गया था, जो राजनीति हलकों में तूल पकड़ रहा है।

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। उत्तराखंड के हल्द्वानी में हुए कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे के कार्यक्रम स्थल को शुद्धिकरण किया गया था, जो राजनीति हलकों में तूल पकड़ रहा है। इस मामले में समाजवादी पार्टी (सपा) चीफ अखिलेश यादव ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इसे दलीतों का अपमान बताया है। इसके साथ ही उन्होंने भाजपा पर निशाना साधा है।

अखिलेश का भाजपा पर निशाना

अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया, "भाजपा के राज में सामाजिक भेदभाव का ये निकृष्टतम रूप है कि हल्द्वानी में जिस मंच पर कांग्रेस अध्यक्ष माननीय मल्लिकार्जुन खरगे का संबोधन हुआ, उसका कुछ प्रभुत्ववादियों ने सिर्फ इसलिए शुद्धीकरण किया क्योंकि आदरणीय खड़गे जी दलित समाज से आते हैं। भाजपाइयों और उनके संगी-साथियों को 'मंच नहीं अपने कलुषित मन का गंगाजल से शुद्धीकरण' करना चाहिए।"

उन्होंने आगे कहा, "अब कहाँ हैं तथाकथित समरसता की बात करनेवाले वो विभेदकारी लोग, जिन्हें समानता नहीं सुहाती। अब इस तरह के हर सामाजिक दुर्व्यवहार व मानसिक उत्पीड़न के लिए पीडीए समाज एकजुट होकर जवाब देगा। अब पीडीए समाज अपना अपमान सहने के मूड में नहीं है।"

राज्यसभा में उठा मुद्दा

हल्द्वानी में 8 अगस्त को मल्लिकार्जुन खरगे ने एक सभा को संबोधित किया था। इसके बाद इस जगह का कुछ लोगों ने शुद्धिकरण कराया, जिसके लिए हवन कराया गया। इस मामले को खरगे ने राज्यसभा में उठाया है। उन्होंने इस दौरान कहा कि सभा में मेरे द्वारा कोई जाति या धर्म पर टिप्पणी नहीं की गई थी, बल्कि लोगों का मुद्दें उठाए गए थे। उन्होंने आगे कहा कि इस प्रकार के काम भाजपा और उनके समर्थक की कर सकते हैं, क्योंकि उनकी ऐसी ही मानसिकता है। इस पर बीजेपी की तरफ से केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने असहमति जताई और मामले पर कार्रवाई करने की बात कही है।

Created On :   13 Aug 2026 10:20 PM IST

Tags

Next Story