Akhilesh Yadav News: राहुल गांधी के बाद अखिलेश यादव का शाह पर निशाना, एक्स पर कहा- देश उनका भाषण सुनने के मूड में नहीं

राहुल गांधी के बाद अखिलेश यादव का शाह पर निशाना, एक्स पर कहा- देश उनका भाषण सुनने के मूड में नहीं
समाजवादी पार्टी के चीफ अखिलेश यादव ने बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के 13 अगस्त को 3 बजे संसद में विपक्ष के सभी सवालों का जवाब देने वाले बयान पर प्रतिक्रिया दी है।

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। समाजवादी पार्टी के चीफ अखिलेश यादव ने बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के 13 अगस्त को 3 बजे संसद में विपक्ष के सभी सवालों का जवाब देने वाले बयान पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि देश उनका भाषण सुनने के मूड में नहीं है।

अखिलेश यादव ने अमित शाह को घेरा

कन्नौज सांसद अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्वीट किया। इसमें उन्होंने लिखा, "संसद में जवाब देने के लिए सरकार जो समय-सीमा तय करना चाहती है, वो स्वयं में अलोकतांत्रिक है। दरअसल ये जवाब नहीं होगा, थोथा बयान होगा। सच तो ये है कि भाजपा चाह ही नहीं रही है कि कोई जवाब दिया जाए वो तो सत्र का समापन करने के लिए उतावली है।"

उन्होंने लिखा कि जिम्मेदारी और जवाबदेही समय की किसी शर्त से नहीं, बल्कि उत्तरदायित्व के तर्क से निभाई जाती है। ये कोई जिज्ञासा के सतही समाधान की औपचारिकता नहीं है बल्कि ‘भगवान और इंसान’ दोनों के साथ दुर्व्यवहार व दुर्भावना का बेहद गंभीर मुद्दा है।

छात्र आंदोलन को लेकर विपक्ष शाह से मांग रहा जवाब

दरअसल, 20 जुलाई को छात्रों के प्रदर्शन के दौरान पुलिसिया कार्रवाई से विपक्ष खफा है। विपक्ष का दावा है कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन में पैलेट गन, कील लगी हुई लाठियों का इस्तेमाल किया गया। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कन्नौज सांसद अखिलेश यादव भी इस मुद्दे को लेकर सत्तापक्ष पर हमलावर हैं।

इसके बाद से ही विपक्ष इस मामले में अमित शाह से जवाब की मांग कर रहा है। हालांकि सरकार की ओर से अधिकृत जवाब ऐसे वक्त में आया है जब सत्र की कार्रवाई 13 अगस्त को खत्म हो जाएगी। हालांकि यह कहा जा रहा है कि यदि सदन की कार्यवाही चली तो उसकी समय सीमा भी बढाई जा सकती है।

बता दें शाह ने कहा कि यदि विपक्षी दल छात्रों से जुड़े विषय पर चर्चा के लिए तैयार हो जाएं तो वह हर सवाल का जवाब देने के लिए तैयार हैं ताकि देश की जनता के सामने सब 'दूध का दूध, पानी का पानी’ हो जाए' क्योंकि सरकार के पास छिपाने के लिए कुछ भी नहीं है।

Created On :   12 Aug 2026 5:04 PM IST

Tags

Next Story