Maharashtra News: 62 साल के शख्स ने सुखबीर सिंह बादल पर कृपाण से किया वार? दूसरी बार हुआ हमला, पार्टी ने बताया 'बड़ी साजिश'

62 साल के शख्स ने सुखबीर सिंह बादल पर कृपाण से किया वार? दूसरी बार हुआ हमला, पार्टी ने बताया बड़ी साजिश
महाराष्ट्र में शिरोमणी अकाली दल के प्रमुख पर हमला हुआ है। इस मामले में राज्य सरकार सक्रिय हो गई है और इसके कुछ ही घंटे बाद मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस जांच के निर्देश जारी कर दिए हैं।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। महाराष्ट्र में शिरोमणी अकाली दल के प्रमुख पर हमला हुआ है। इस मामले में राज्य सरकार सक्रिय हो गई है और इसके कुछ ही घंटे बाद मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस जांच के निर्देश जारी कर दिए हैं। वहीं, इस हमले की जांच के लिए पार्टी सीबीआई जांच की मांग कर रही है। हालांकि, पुलिस ने मौके से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जिसका नाम जसपाल सिंह बताया जा रहा है।

आरोपी गुरुद्वारे में कर रहा था सेवा?

यह घटना गुरुवार को दोपहर 1.45 बजे नांदेड़ में हुई थी। जानकारी के मुताबिक, इसे अंजाम देने वाला शख्स 62 वर्षीय जसपाल सिंह है, जो पुणे का रहने वाला बताया जा रहा है। वह पिछले दो सालों से नांदेड़ के पास मुगट स्थित माता साहिब गुरुद्वारा में सेवा कर रहा था। जब सुखबीर सिंह बादल गुरुद्वारा से माथा टेककर बाहर निकल रहे थे, इसी दौरान उन पर आरोपी ने हमला कर दिया था। इस घटना के तुरंत बाद पुलिस ने उसको हिरासत में ले लिया। फिलहाल उससे पुलिस पूछताछ कर रही है।

CM ने जांच के दिए निर्देश

इस घटना में बादल और उनका एक सुरक्षा अधिकारी घायल हो गया है। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में अब सीएम फडणवीस अधिकारियों को जांच के निर्देश जारी कर दिए हैं। वहीं, नांदेड़ पुलिस अधीक्षक (एसपी) नीलाभ रोहन का कहना है कि गुरुद्वारे के भीतर एक निहंग ने सुखबीर सिंह पर कृपाण से हमला किया है। इसमें विशेष सुरक्षा यूनिट में तैनात पुलिस अधिकारी संतोष केंद्रे घायल हो गए है, वे बादल को बचाने की कोशिश कर रहे थे।

हमले के बाद पार्टी ने की मांग

वहीं, दूसरी तरफ, पार्टी नेता दलजीत चीमा ने इस मामले की सीबीआई या कोर्ट की निगरानी में जांच कराने की मांग की है। उन्होंने इस हमले पर सवाल उठाते हुए कहा कि इसके पीछे कौन है साजिशकर्ता और क्या साजिश है। इसका पता होना चाहिए। उन्होंने आगे बताया कि जब भी पार्टी मजबूत होती है, तो ऐसे ही उसे खत्म करने का प्रयास किया जाता है। उन्होंने यह भी बताया कि दिसंबर, 2024 में भी हमला हो चुका है, अगर पुलिस सही से इसकी जांच करती तो ऐसी घटना दोबारा नहीं होती। इसे उन्होंने बड़ा सिक्योरिटी फेलियर बताया है।

Created On :   13 Aug 2026 9:23 PM IST

Next Story