उड़ान रद्द: टेकऑफ से पहले मंत्री उदय सामंत के हेलिकॉप्टर में खराबी, पायलट ने समय रहते पकड़ी तकनीकी गड़बड़ी

टेकऑफ से पहले मंत्री उदय सामंत के हेलिकॉप्टर में खराबी, पायलट ने समय रहते पकड़ी तकनीकी गड़बड़ी
  • सड़क मार्ग से गढ़चिरौली रवाना हुए सामंत
  • 2024 में भी गढ़चिरौली जाते हेलीकॉप्टर भटका
  • 24 घंटे में दूसरी बार सफर प्रभावित

Nagpur News. उद्योग मंत्री उदय सामंत के हेलिकॉप्टर में गुरुवार सुबह टेकऑफ से पहले तकनीकी खराबी सामने आई। सामंत नागपुर से गढ़चिरौली के सूरजागढ़ प्रोजेक्ट की विजिट के लिए रवाना होने वाले थे। सुबह करीब पौने 9 बजे हेलिकॉप्टर स्टार्ट होने के बाद पायलट ने तकनीकी गड़बड़ी पहचान ली। एहतियात के तौर पर उड़ान रद्द कर दी गई। इसके बाद वे सड़क मार्ग से गढ़चिरौली के लिए रवाना हुए।

प्री-फ्लाइट चेकिंग पर उठे सवाल

हेलिकॉप्टर में खराबी उड़ान से ठीक पहले सामने आई। ऐसे में प्री-फ्लाइट तकनीकी जांच पर सवाल उठ रहे हैं। खराबी किस सिस्टम में थी और नियमित जांच में यह क्यों नहीं पकड़ी गई, इसकी जानकारी जांच के बाद सामने आएगी।


यह भी पढ़े -अशोक चव्हाण की अध्यक्षता में भारत-अर्जेंटीना मित्रता समूह की हुई बैठक, व्यापार और उद्योग क्षेत्र को बढ़ावा देने पर गहरी चर्चा

24 घंटे में दूसरी बार सफर प्रभावित

सामंत के लिए 24 घंटे में यह दूसरी हवाई यात्रा बार यात्रा बाधित हुई है। बुधवार को मुंबई से नागपुर आ रहे विमान को खराब मौसम के कारण नागपुर में लैंडिंग नहीं मिल सकी थी। विमान डायवर्ट होने के बाद उन्हें मुंबई, नाशिक और हैदराबाद होते हुए नागपुर पहुंचना पड़ा था।

2024 में भी गढ़चिरौली जाते हेलीकॉप्टर भटका

जुलाई 2024 में भी सामंत, देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार हेलिकॉप्टर से नागपुर से गढ़चिरौली जा रहे थे। खराब मौसम और कम दृश्यता के कारण हेलिकॉप्टर रास्ता भटक गया था। पायलट ने स्थिति संभालते हुए सुरक्षित लैंडिंग कराई थी।

Created On :   13 Aug 2026 6:08 PM IST

Tags

Next Story