- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- नकली दस्तावेज से फर्जी दिव्यांगों...
कारनामा: नकली दस्तावेज से फर्जी दिव्यांगों ने हड़पे मनपा के स्टॉल, स्वरोजगार योजना का उठाया गलत फायदा

Nagpur News. महानगरपालिका दिव्यांगों के लिए विविध योजनाएं चला रही है। स्वरोजगार कर आर्थिक सक्षम बनाने के लिए स्टॉल देने की योजना है। दिव्यांगता के फर्जी दस्तावेज बनाकर स्टॉल हड़पने की आशंका व्यक्त की गई है। प्रशासन के साथ धोखाधड़ी कर दिव्यांगों की योजना का लाभ उठानेवाले फर्जी लाभार्थियों की खेज-खबर ली जाएगी। मनपा स्थायी समिति सभापति शिवानी दाणी ने पत्रकारों को बताया कि दिव्यांगों को स्वयंरोजगार याेजना अंतर्गत दिए गए स्टॉल का अन्य लोगों द्वारा व्यावसायिक उपयोग करने की शिकायतें हैं। लाभार्थी व्यवसाय करने के लिए शारीरिक सक्षम नहीं है, ऐसी स्थिति में परिवार का अन्य कोई व्यक्ति व्यवसाय करने पर कोई दिक्कत नहीं है। परंतु फर्जी दस्तावेज का उपयोग कर दिव्यांगों के अधिकार छीनना प्रशासन के साथ धोखाधड़ी है। ऐसे फर्जी लाभार्थियों को खोजने के लिए विशेष मुहिम चलाई जाएगी। फर्जीवाड़ा कर योजना का लाभ उठानेवाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़े -सामूहिक राष्ट्रगीत गायन के आयोजन को लेकर समीक्षा बैठक, मनपा स्कूलों के विद्यार्थी लेंगे हिस्सा
विकसित होंगे 10 नए हॉकर्स जोन
शहर में फुटपाथी दुकानदारों की समस्या हल करने मनपा ने पहले चरण में 10 हॉकर्स जोन विकसित करने का निर्णय लेने की जानकारी स्थायी समिति सभापति शिवानी दाणी ने पत्र-परिषद में दी। उन्होंने कहा कि जब तक हाॅकर्स जोन तैयार नहीं होते, तब तक अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई मायने नहीं रखती।
5 खास बातें
- शहर में 53 हॉकर्स जोन तय थे, टाउन वेंडिंग कमेटी ने 10 कम कर दिए।
- 43 हॉकर्स जोन बचे हैं, इनमें से 10 को विकसित करने की योजना है।
- पंजीकृत हॉकर्स की संख्या 20 हजार है, मगर आंकड़ा काफी बड़ा है।
- फुटपाथी दुकानदारों के लिए दोबारा पंजीकरण मुहिम चलाई जाएगी।
- भविष्य में हर प्रभाग में 1 हॉकर्स जोन तैयार करने की योजना है।
Created On :   12 Aug 2026 7:56 PM IST











