नया सफर: 17 महीने नागपुर में खड़ा विमान इस्तांबुल रवाना - एयरबस ए-320 नियो वीटी-आईजेई ने भरी उड़ान

17 महीने नागपुर में खड़ा विमान इस्तांबुल रवाना - एयरबस ए-320 नियो वीटी-आईजेई ने भरी उड़ान
  • एयरबस ए-320 नियो वीटी-आईजेई ने भरी उड़ान
  • एक विमान आखिरकार अपने नए सफर पर रवाना हो गया
  • इंडिगो ने वर्ष 2019 में अपने बेड़े में शामिल किया था

Nagpur News. एयरपोर्ट पर करीब 17 महीने से खड़ा इंडिगो का एक विमान आखिरकार अपने नए सफर पर रवाना हो गया। एयरबस ए-320 नियो विमान वीटी-आईजेई ने नागपुर से इस्तांबुल के लिए उड़ान भरी। करीब डेढ़ साल तक नागपुर में खड़े रहने के बाद अब यह विमान तुर्किये की एजेट एयरलाइन के बेड़े में शामिल होगा। करीब 7 साल पुराने इस विमान को इंडिगो ने वर्ष 2019 में अपने बेड़े में शामिल किया था।

लंबे समय तक घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में इस्तेमाल होने के बाद इसे मार्च 2025 में नागपुर लाया गया था। इसके बाद विमान नागपुर में एएआर इंडामर टेक्निक्स के एमआरओ में खड़ा रहा। करीब 17 महीने बाद 7 अगस्त को इसे इस्तांबुल के लिए रवाना किया गया।

Created On :   11 Aug 2026 7:26 PM IST

Tags

Next Story