नारी शक्ति मुस्तैद: बारिश भी नहीं रोक पाएगी फिक्स प्वाइंट की ड्यूटी, प्लास्टिक के टेंट में 24 घंटे तैनात रहेंगे पुलिस के जवान

बारिश भी नहीं रोक पाएगी फिक्स प्वाइंट की ड्यूटी, प्लास्टिक के टेंट में 24 घंटे तैनात रहेंगे पुलिस के जवान
  • फिर केंद्र शताब्दी नगर चौक
  • आंदोलन से लेकर बड़े आयोजनों तक महिला पुलिसकर्मी भी फ्रंटलाइन पर

Nagpur News. अभय यादव. शहर में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए पुलिसिंग को अब जमीन पर और अधिक दिखाई देने वाला बनाया जा रहा है। पुलिस आयुक्त विश्वास नांगरे पाटील के निर्देश पर शहर के प्रत्येक पुलिस थाना क्षेत्र में पांच-पांच फिक्स प्वाइंट यानी चेक पोस्ट तैयार किए जा रहे हैं। 36 पुलिस थानों के हिसाब से शहर में करीब 180 फिक्स प्वाइंट बनाए गए हैं। इन स्थानों पर पुलिसकर्मियों की नियमित तैनाती रहेगी।

नारी शक्ति भी मुस्तैद

नवीनचंद्र रेड्डी, सहपुलिस आयुक्त, नागपुर शहर ने कहा अब फ्रंट लाइन पर मुस्तैदी के साथ नारी शक्ति यानी महिला पुलिसिंग अच्छी पहल है।

12 घंटे की शिफ्ट

बारिश के मौसम में ड्यूटी प्रभावित न हो, इसके लिए कई चेक पोस्ट पर प्लास्टिक के टेंट लगाए जा रहे हैं। प्रत्येक प्वाइंट पर पुलिसकर्मियों की 12 घंटे की शिफ्ट में तैनाती होगी। एक शिफ्ट पूरी होने के बाद दूसरी टीम जिम्मेदारी संभालेगी।

शताब्दी नगर चौक फिर केंद्र

शताब्दी नगर चौक में भी दोबारा पुलिस की मौजूदगी नजर आने लगी है। पहले यहां टेंट के भीतर पुलिस चौकी संचालित होती थी, लेकिन बाद में इसे बंद कर दिया गया था। अब इसी स्थान पर प्लास्टिक का टेंट लगाकर फिक्स प्वाइंट तैयार किया गया है। हालांकि, यहां लगाए गए नए टेंट की जगह को लेकर एक सवाल भी उठ रहा है, क्योंकि यह आसानी से नजर नहीं आती।

आंदोलन से लेकर बड़े आयोजनों तक महिला पुलिसकर्मी भी फ्रंटलाइन पर

नागपुर में ‘दिखने वाली पुलिसिंग’ का दायरा केवल पुरुष जवानों तक सीमित नहीं है। आंदोलन, मोर्चे, धार्मिक आयोजन और बड़े सार्वजनिक कार्यक्रमों में महिला पुलिसकर्मियों की भी फ्रंटलाइन पर तैनाती की जा रही है। चेक पोस्ट, गश्त, बीट मार्शल और महिला पुलिस बल की सक्रिय मौजूदगी से शहर में पुलिस की निगरानी को लगातार मजबूत करने की कोशिश की जा रही है।



Created On :   11 Aug 2026 6:59 PM IST

Tags

Next Story