हड़कंप: आग से लाखों की सामग्री जलकर खाक. कामठी रोड स्थित फेब्रिकेशन इंडस्ट्रीज में भयंकर लपटों का तांडव

आग से लाखों की सामग्री जलकर खाक. कामठी रोड स्थित फेब्रिकेशन इंडस्ट्रीज में भयंकर लपटों का तांडव
  • कामठी रोड स्थित अशोका फेब्रिकेशन इंडस्ट्रीज में अचानक आग लग गई
  • आग की चपेट में आने से पेंट समेत अन्य सामग्री, फर्नीचर और मशीनरी सहित लाखों रुपए का नुक्सान

Nagpur News. सोमवार सुबह करीब 5.30 बजे कामठी रोड स्थित अशोका फेब्रिकेशन इंडस्ट्रीज में अचानक आग लग गई। आग की चपेट में आने से पेंट समेत अन्य सामग्री, फर्नीचर और मशीनरी सहित लाखों रुपए का सामान जलकर खाक हो गया। अग्निशमन दल के समय पर पहुंचने से आग परिसर के अन्य प्रतिष्ठानों तक फैलने से बच गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीली नदी के समीप रविनगर में अशोक बुद्धविहार के पास स्थित अशोका फेब्रिकेशन इंडस्ट्रीज से सुबह धुआं निकलता देख सुरक्षा कर्मचारी ने इसकी सूचना कंट्रोल रूम को दी। इसके साथ ही उसने प्राथमिक स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया।

सूचना मिलते ही सुगतनगर और कलमना अग्निशमन केंद्र के अधिकारी व कर्मचारी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पूरी तरह बुझाई जा सकी।

आग में पेंट और थिनर के डिब्बे, कंप्रेसर मशीन, दो कूलर सहित लाखों रुपए की सामग्री जलकर खाक हो गई। इंडस्ट्रीज के संचालक मनोज रामेश्वर शर्मा की सूचना

Created On :   10 Aug 2026 4:58 PM IST

Tags

Next Story