बेचैनी का आलम: चलती कार में हुई सरसराहट ने उड़ाए होश, अंदर निकला सांप! दो युवकों की थमी सांसें

चलती कार में हुई सरसराहट ने उड़ाए होश, अंदर निकला सांप! दो युवकों की थमी सांसें
  • राज नगर में रात के समय कार में सांप दिखने से मची अफरा-तफरी
  • रेस्क्यूअर शुभम जी.आर. ने सावधानी से कार से बाहर निकाला सांप
  • रेस्क्यू के बाद सांप को सुरक्षित प्राकृतिक आवास में छोड़ा गया

Nagpur News. राज नगर इलाके में रविवार रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब दो युवक अपनी कार से जा रहे थे। अचानक चलती कार में उन्हें हलचल के साथ सरसराहट की आवाज सुनाई दी। किसी अनहोनी की आशंका से दोनों ने तत्काल कार रोक दी। इसी दौरान उनकी नजर कार में छिपे सांप पर पड़ी तो दोनों के होश उड़ गए और वे घबराकर कार से बाहर निकल आए।

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसके बाद वाइल्ड एनिमल्स एंड नेचर हेल्पिंग सोसायटी के अध्यक्ष एवं जाने-माने वाइल्डलाइफ रेस्क्यूअर शुभम जी.आर. को सूचना दी गई। वे तत्काल मौके पर पहुंचे और बेहद सावधानी के साथ कार की जांच शुरू की।


यह भी पढ़े -मनपा की आमसभा में जलजमाव और बरसात में बदहाल हालात को लेकर हंगामे की संभावना

कार के अंदर छिपे सांप को बाहर निकालना आसान नहीं था। काफी मशक्कत और सतर्कता के बाद शुभम जी.आर. ने सांप को सुरक्षित पकड़ लिया। इस दौरान सांप को किसी प्रकार की चोट नहीं पहुंची।

रेस्क्यू के बाद सांप को उसके प्राकृतिक आवास में सुरक्षित छोड़ दिया गया। घटना के बाद दोनों युवकों ने राहत की सांस ली। समय पर रेस्क्यू होने से जहां युवकों को संभावित खतरे से बचाया गया, वहीं सांप की जान भी सुरक्षित रही।

Created On :   9 Aug 2026 8:07 PM IST

Tags

Next Story