- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- मुख्यमंत्री की मौजूदगी में तीन...
मदद के हाथ: मुख्यमंत्री की मौजूदगी में तीन दिवसीय शिविर का होगा समापन, मिलेंगी प्रशासनिक सुविधाएं

Nagpur News. दिव्यांगों के लिए आयोजित तीन दिवसीय शिविर का समापन सोमवार 10 अगस्त की सुबह 9.30 बजे मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, केंद्रीय मंत्री नितीन गडकरी और महापौर नीता ठाकरे की प्रमुख उपस्थिति में होगा। महानगरपालिका, भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति जयपुर, जिला परिषद और जिला दिव्यांग पुनर्वसन केंद्र, के संयुक्त तत्वावधान में जिले के अस्थिव्यंग व कर्णबधीर प्रवर्ग के दिव्यांगों के लिए निशुल्क जयपुर फुट, साधन गणना और वितरण शिविर 7 से 10 अगस्त तक कविवर्य सुरेश भट सभागृह में आयाेजित किया गया है। पिछले साल मनपा से हुई दिव्यांग जनगणना में करीब 23 हजार से अधिक दिव्यांग पाएं गए है। इनमें से अधिकतर दिव्यांगों को सामग्री का वितरण होने का दावा मनपा प्रशासन ने किया है।
यह भी पढ़े -किसी को मिलना है मिले, पर चुपके से नहीं - शिवसेना शिंदे की नेता डॉ.नीलम गोरहे ने उद्धव ठाकरे पर कसा तंज
कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद माया इवनाते, श्यामकुमार बर्वे, विधायक अभिजीत वंजारी, सुधाकर आडबाले, परिणय फुके, कृपाल तुमाने, संजय भेंडे, राजीव पोद्दार, डॉ. नितीन राऊत, कृष्णा खोपडे, प्रवीण दटके, विकास ठाकरे, मोहन मते, विभागीय आयुक्त विजयलक्ष्मी बिदरी, पुलिस आयुक्त विश्वास नांगरे पाटील, मनपा आयुक्त डॉ. विपीन, जिलाधिकारी कुमार आशीर्वाद, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विनायक महामुनी, अतिरिक्त आयुक्त अंकित, मुरुगानंथम एम. मुख्यमंत्री सचिवालय की सहासचिव आशा पठाण, उपमहापौर लीला हाथीबेड, स्थायी समिति सभापति शिवानी दाणी, सत्ता पक्षनेता नरेंद्र (बाल्या) बोरकर समेत अन्य उपस्थित रहेगे।
तीन दिनों से संचालित शिविर में पहले दिन 765 दिव्यांगों से पंजीयन हुआ है, जबकि 661 लाभार्थियों को आर्टिफिशियल लिंब, कैलिपर, व्हीलचेयर, वॉकर समते अन्य सामग्री का वितरण हुआ है। 8 अगस्त को 575 दिव्यांगों का पंजीयन हुआ है, जबकि 757 दिव्यांग उपकरण और सामग्री का वितरण किया गया है। तीन दिनों शिविर में करीब 3 हजार से अधिक लाभार्थियों को 3120 सामग्री देने का लक्ष्य रखा गया है। महानगरपालिका के समाज विकास विभाग से दिव्यांगजनांे के सामाजिक व आर्थिक सक्षमीकरण के लिए 14 योजना संचालित हो रही है। दिव्यांगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए यूडीआयडी कार्ड, आधार कार्ड शिबीर, संजय गांधी निराधार योजना पंजीयन शिबीर भी आयोजित किया जा रहा है।
Created On :   9 Aug 2026 8:32 PM IST













