- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- रंजिश में कार की तोड़फोड़ कर...
Nagpur News: रंजिश में कार की तोड़फोड़ कर विद्यार्थी पर तलवार से हमला, जान से मारने के प्रयास के आरोप में दो गिरफ्तार

Nagpur News रंजिश के चलते दो आरोपियों द्वारा कार में तोड़फोड़ कर 17 वर्षीय विद्यार्थी पर तलवार से हमला कर जान से मारने का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है। इमामवाड़ा पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान वैभव (25) और सुजल (25) के रूप में हुई है। दोनों को शनिवार दोपहर अवकाशकालीन अदालत में पेश किया गया।
जानकारी के अनुसार, किसी बात को लेकर विद्यार्थी का आरोपियों से पहले विवाद हुआ था। विद्यार्थी ने इस संबंध में पुलिस थाने में शिकायत की थी। इसके बाद दोनों के बीच रंजिश बढ़ गई। आरोप है कि आरोपी विद्यार्थी का पीछा कर उसे गाली-गलौज करते और जान से मारने की धमकी देते थे। कई बार बीच रास्ते में दोपहिया वाहन के सामने अपना वाहन खड़ा कर उसका रास्ता रोकने का भी आरोप है।
मैदान में खेल रहा था विद्यार्थी, तभी हमला : शुक्रवार को विद्यार्थी अपने दोस्तों के साथ परिसर के मैदान में खेलने गया था। इसी दौरान आरोपी वहां पहुंचे और उसकी कार में तोड़फोड़ की। आरोप है कि इसके बाद विद्यार्थी पर तलवार से वार कर उसे जान से मारने का प्रयास किया गया। हमले के दौरान उसके दोस्तों को भी धमकाया गया।
यह भी पढ़े -राजनीतिक सलाहकार बनाया जाना प्रशांत किशोर और राकांपा का आंतरिक विषय, परस्पर किसी संगठन को नुकसान नहीं होगा
घटना के बाद इलाके में तनाव : हमले की घटना से कुछ समय के लिए परिसर में अफरा-तफरी और तनाव का माहौल बन गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। शुक्रवार रात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।
दोनों आरोपियों पर पहले से मामले दर्ज : पुलिस के अनुसार, वैभव और सुजल के खिलाफ पूर्व में भी आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। गिरफ्तारी के बाद दोनों को शनिवार दोपहर अवकाशकालीन अदालत में पेश किया गया। मामले में पुलिस आगे की जांच कर रही है।
Created On :   8 Aug 2026 7:10 PM IST














