बड़ी कार्रवाई: दो जुआ अड्डों पर क्राइम ब्रांच की छापामारी में 16 जुआरी धराए, 34.99 लाख का माल जब्त

दो जुआ अड्डों पर क्राइम ब्रांच की छापामारी में 16 जुआरी धराए, 34.99 लाख का माल जब्त
  • खेत की झोपड़ी से लेकर बांस के टेंट तक चल रहे थे जुए के अड्डे
  • जुआरियों से 34.99 लाख का माल जब्त

Nagpur News. शहर में जुए के अड्डों के खिलाफ क्राइम ब्रांच की कार्रवाई लगातार जारी है। क्राइम ब्रांच की यूनिट-5 और मानव तस्करी विरोधी दस्ते ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर 16 जुआरियों को गिरफ्तार किया। दोनों कार्रवाइयों में नकद रकम, मोबाइल, दोपहिया-चारपहिया वाहन और अन्य सामग्री समेत करीब 34 लाख 99 हजार 545 रुपए का माल जब्त किया गया।

खेत की झोपड़ी में चल रहा था जुआ

यूनिट-5 को मिली गुप्त सूचना के आधार पर 7 अगस्त की रात 1.12 से 3 बजे के बीच वाठोडा थाना क्षेत्र के पांढुर्णा गांव में भगवान धोटे के खेत की झोपड़ी पर छापा मारा गया, जहां पर जुआ अड्डा संचालित हो रहा था। इस जुआ अड्डे से नीलेश राजेंद्र चव्हाण 25 वर्ष, दिघोरी, सर्वश्रीनगर, नागपुर, अंकुश सुरेश खडकी 43 वर्ष, बालाभाऊपेठ, पांचपावली, नागपुर, प्रभाकर लक्ष्मणराव भगत, 42 वर्ष, प्लाॅट नं. 61, शारदानगर, बहादुरा, नागपुर, अमित किशोर खोब्रागडे 37 वर्ष, जुनी कामठी, नागपुर, शुभम बिसनलाल मस्करे 27 वर्ष, धोटे ले-आऊट, पांढूर्णा, नागपुर, सुनील दादुजी बिसेन 31 वर्ष, प्लाॅट नं. 48, रेणुका माता नगर, नागपुर, विजय केशवराव पाटील 53 वर्ष, इतवारी, तेलीपुरा, पेवठा, नागपुर, खेत मालिक भगवान खत्तुजी धोटे 48 वर्ष, प्लाॅट नं. 32, पांढूर्णा, नागपुर और स्वप्निल राजेंद्र मेश्राम, 26 वर्ष, प्लाॅट नं. 38, जुनी बस्ती, दिघोरी, निवासी को ताश के पत्तों पर रुपए की बाजी लगाकर जुआ खेलते पकडा। पुलिस ने जुआरियों से करीब 32,045 रुपए नकद, 9 मोबाइल, 5 दोपहिया और 2 चारपहिया वाहन सहित 22,37,045 रुपए का माल जब्त किया। वाठोडा पुलिस ने महाराष्ट्र जुआ प्रतिबंधक अधिनियम की धारा 12(अ) के तहत मामला दर्ज किया।

बांस के टेंट में जुए का अड्डा

दूसरी कार्रवाई 6 अगस्त की रात 9 से 10 बजे के बीच यशोधरानगर थाना क्षेत्र के रॉयल ग्रीन ले-आउट, लाल गेट के पास नहर किनारे हुई। बांस के टेंट में जुआरी शुभम चौधरी (22), सायांश शरण (19), अखिल सोरमोर (19), सफर बेग (38), मोहम्मद कलीम (29), कृष करोसिया (21) और मोहम्मद हसन (56) जुआ खेलते पकड़े गए। पुलिस ने इन जुआरियों से 9,600 रुपए नकद, 5 मोबाइल और 3 मोटरसाइकिल समेत 12,62,500 रुपए का माल जब्त किया। यशोधरानगर पुलिस ने धारा 12 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार जुआरी फरार आरोपी शोएब अंसारी के साथ मिलकर जुआ खेल रहे थे। उक्त दोनों कार्रवाई पुलिस आयुक्त विश्वास नागरे पाटील के मार्गदर्शन में की गई। यूनिट-5 की कार्रवाई पुलिस निरीक्षक विनायक गोल्हे के नेतृत्व में, जबकि मानव तस्करी विरोधी दस्ते ने पुलिस निरीक्षक संजीवनी थोरात के नेतृत्व में कार्रवाई की गई।

Created On :   7 Aug 2026 8:01 PM IST

Tags

Next Story