Nagpur News: ससुराल की अलमारी तोड़कर नगदी-जेवर लेकर बहू फरार, मामला दर्ज

ससुराल की अलमारी तोड़कर नगदी-जेवर लेकर बहू फरार, मामला दर्ज
  • घर में अकेले होने का फायदा उठाकर लाखों रुपये का सामान ले गई
  • ससुर की शिकायत पर बहू के खिलाफ हिंगणा थाने में केस दर्ज
  • फरार महिला की तलाश में जुटी पुलिस, मामले की जांच जारी

Nagpur News हिंगणा थाना क्षेत्र के वाघधरा नवीन गुमगांव में ससुराल की अलमारी का ताला तोड़कर नगदी और सोने के आभूषण लेकर फरार होने का मामला सामने आया है। पीड़ित ससुर की शिकायत पर हिंगणा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शिकायतकर्ता शिवाजी जाधव (70) गांव-गांव जाकर दस्तावेज रखने की फाइलें बेचने का काम करते हैं। वे अपनी पत्नी मंदा जाधव, बेटे सुनील और बहू काजल के साथ रहते हैं। पुलिस के अनुसार, 30 जुलाई को शिवाजी जाधव अपनी पत्नी के साथ काम के सिलसिले में बाहर गए थे। इस दौरान घर पर उनका बेटा और बहू मौजूद थे।

2 अगस्त को बड़े बेटे राजू जाधव ने फोन पर सूचना दी कि बहू काजल घर छोड़कर चली गई है और अलमारी का ताला टूटा हुआ है। इसके बाद शिवाजी जाधव 3 अगस्त की रात घर पहुंचे। जांच करने पर अलमारी से 70 हजार रुपये नकद, 12 हजार रुपये कीमत के 2 ग्राम सोने के जवमणि तथा 60 हजार रुपये कीमत की 10 ग्राम सोने की पंचाली समेत कुल 1.42 लाख रुपये का सामान गायब मिला।

शिकायतकर्ता का आरोप है कि 30 जुलाई से 2 अगस्त के बीच घर पर उनकी अनुपस्थिति का फायदा उठाकर बहू काजल ने अलमारी का ताला तोड़कर नकदी और आभूषण चोरी किए और फरार हो गई। हिंगणा पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर संदिग्ध महिला की तलाश शुरू कर दी है। मामले की आगे की जांच जारी है।


Created On :   6 Aug 2026 3:58 PM IST

Tags

Next Story