बैठक में फैसला: गणेशोत्सव आयोजन के लिए मनपा और पुलिस की संयुक्त बैठक, मंडलों को सिंगल विंडो सिस्टम में मिलेगी आनलाईन एनओसी

गणेशोत्सव आयोजन के लिए मनपा और पुलिस की संयुक्त बैठक, मंडलों को सिंगल विंडो सिस्टम में मिलेगी आनलाईन एनओसी
  • ड्रोन से भीड़ नियंत्रण करें- नरेंद्र (बाल्या) बोरकर
  • अग्निशमन सुरक्षा पर ध्यान दे- पुलिस आयुक्त विश्वास नांगरे पाटील

Nagpur News. 14 सितंबर से आयोजित गणेशोत्सव के लिए मनपा समेत नासुप्र, पुलिस, यातायात विभाग, धर्मादाय आयुक्त कार्यालय ने सार्वजनिक मंडलों की सुविधा का पूरा ध्यान रखना चाहिए। मनपा प्रशासन से गणेशोत्सव मंडलों को सभी अनापत्ति प्रमाणपत्र और आवश्यक अनुमति को ऑनलाईन सिंगल विंडो पद्धति से उपलब्ध कराने का निर्देश महापौर नीता ठाकरे ने दिया है। गुरूवार को पूर्वतैयारियों की समीक्षा के लिए मनपा मुख्यालय में मनपा, पुलिस समेत प्रमुख विभागों की बैठक महापौर नीता ठाकरे की अध्यक्षता में बैठक ली गई।

बैठक में पुलिस आयुक्त विश्वास नांगरे पाटील, मनपा आयुक्त डॉ. विपीन, अतिरिक्त पुुलिस आयुक्त वसंत परदेशी, विनीता शाहू, मनपा के अतिरिक्त आयुक्त अंकित, मिलिंद मेश्राम, स्थायी समिति सभापति शिवानी दाणी, सत्ता पक्षनेता नरेंद्र (बाल्या) बोरकर, स्वास्थ्य सभापति मनीषा अतकरे, पुलिस उपायुक्त (विशेष शाखा) रमेश धुमाल, सहायक पुलिस आयुक्त नितीन बने, मनपा उपायुक्त राजेश भगत, उपायुक्त गणेश राठोड, समेत नासुप्र, धर्मादाय आयुक्त, यातायात पुुलिस विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

आरंभ में अतिरिक्त आयुक्त मिलिंद मेश्राम ने गणेशोत्सव आयोजन को लेकर पीपीटी प्रस्तुतिकरण दिया। पुलिस उपायुक्त रमेश धुमाल ने गणेशमूर्तियों की बिक्री के लिए मनपा से मैदान उपलब्ध कराने की सूचना दी।

ड्रोन से भीड़ नियंत्रण करें- नरेंद्र (बाल्या) बोरकर

बैठक में सत्ता पक्षनेता नरेंद्र (बाल्या) बोरकर ने विसर्जन स्थलों पर टॉवर बनाकर ड्रोन शूटिंग कर निगरानी करने और भीड़ नियंत्रण करने का निर्देश दिया। ड्रोन कॅमेरे को नियंत्रण कक्ष से जोड़ने और पुलिस विभाग ने टॉवर पर पुलिस सिपाही तैनात का भी निर्देश दिया। गणेश मूर्तियों की खरीदी के दौरान महाल के बडकस चौक और अग्रसेन चौक में होनेवाली भीड़ नियंत्रण के लिए भी पुख्ता व्यवस्था करने का निर्देश यातायात पुलिस विभाग को दिया।

अग्निशमन सुरक्षा पर ध्यान दे- पुलिस आयुक्त विश्वास नांगरे पाटील

पुलिस आयुक्त विश्वास नांगरे पाटील ने गणेशोत्सव मंडलों को सभी अनुमति तत्काल दिलाने के लिए प्रयास करने का निर्देश देते हुए कहा कि बड़े और सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडलों में अग्निशमन सुरक्षा इंतजामों को लेकर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। कई बार आग लगने से बच्चे, महिला और वरिष्ठ नागरिकों के प्रभवित होने की संभावना बन जाती है। ऐसे में गणेशोत्सव में भीड़ नियंत्रण, दुर्घटना से सुरक्षा, और यातायात नियंत्रण के तीन प्रमुुख मुद्दे पर ध्यान दिया जाना चाहिए। गणेशोत्सव मंडलों से ध्वनि प्रदूषण से परहजे और आवाज को नियंत्रित रखने के लिए पदाधिकारियों को विशेष हिदायत देने का भी निर्देश पुलिस आयुक्त नांगरे पाटील ने दिया।

जीपीएस प्रयोग करेगे– डॉ. विपीन

मनपा आयुक्त डॉ. विपीन ने पिछले दो सालों से ऑनलाईन पद्धति से गणेशोत्सव मंडलों के अनुमति और अनापत्ति प्रमाणपत्र देने की प्रक्रिया की जानकारी दी। इस प्रक्रिया में यातायात विभाग, अग्निशमन विभाग, विद्युत विभाग से मंजूरी दी जाती है। विसर्जन के दौरान एक ही जगह पर भीड़ जमाव को रोकने के लिए विसर्जन वाहनाे पर जीपीएस प्रणाली लगाने का प्रयोग किया जाएंगा, ताकि यातायात विभाग को भीड़ जमाव के बारे में तत्क्ाल जानकारी मिल सके। धर्मादाय आयुक्त कार्यालय से भी अनुमति को इस साल से एक खिडकी पद्धती में ऑनलाईन उपलब्ध कराने की जानकारी भी आयुक्त डॉ. विपीन ने दी।

मनपा से मिलनेवाली व्यवस्था

प्रतिवर्ष के अनुसार गणेश मंडलों को अनुमति ऑनलाईन प्रणाली से उपलब्ध होगी। गणेश मंडलों के लिए अनुमति देने की सुविधा सभी जोन कार्यालय में दी जाएंगी। इसके साथ ही पुलिस, अग्निशमन, धर्मादाय आयुक्त कार्यालय और यातायात विभाग से अनापत्ति प्रमाणपत्र भी उपलब्ध कराएं जाएंगे। निर्माल्य संकलन के लिए अस्थायी और मोबाइल निर्माल्य रथ तैयार किए जाएंगे। विसर्जन स्थलों पर मनपा से एंबुलन्स और प्रथमोपचार सुविधा उपलब्ध रहेगी। शहर भर में कृत्रिम तालाब बनाएं जाएंगे, जबकि बड़ी प्रतिमाओं का विसर्जन गोरेवाडा, पुलिस लाईन टाकली, लकडगंज के कच्छी विसा और कोराडी तालाब में होगा।

Created On :   6 Aug 2026 7:38 PM IST

Tags

Next Story