अमृत महोत्सव: हर घर तिरंगा पर मनपा से 1 लाख 75 हजार झंडा वितरण, महापौर नीता ठाकरे ने दी जानकारी

हर घर तिरंगा पर मनपा से 1 लाख 75 हजार झंडा वितरण, महापौर नीता ठाकरे ने दी जानकारी
  • हर घर तिरंगा अभियान में 1 लख 75 हजार झंडों का वितरण
  • अभियान के लिए विधायक निधि के साथ मनपा निधि का इस्तेमाल करेंगे

Nagpur News. स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव अंतर्गत केंद्र सरकार से "हर घर तिरंगा" अभियान में 1 लख 75 हजार झंडों का वितरण किया जाएंगा। अभियान के लिए विधायक निधि के साथ मनपा निधि का इस्तेमाल करेंगे। झंडा फहराने के लिए निर्धारित संहिता का पालन करने के साथ ही 15 अगस्त की शाम को सम्मान के साथ झंडा उतारने का भी जनता से महापौर ने आवाहन किया है। नागरिकों ने आयोजन के दौरान झंडे के पूरे सम्मान के लिए प्रयास करने का निवेदन भी महापौर नीता ठाकरे ने पत्रकार परिषद में किया। इस अवसर पर उपमहापौर लीला हाथीबेड, सत्तापक्ष नेता नरेंद्र(बाल्या) बोरकर, परिवहन समिति सभापति मंगला खेकरे उपस्थित थी।

महापौर नीता ठाकरे ने आगे बताया कि साल 2023-24 में अभियान के लिए स्वयंसेवी संगठनों से सहयोग लिया गया था, लेकिन इस मर्तबा समय के अभाव में संस्थाओं से संपर्क नहीं किया गया है। हर घर तिरंगा अभियान में केंद्र सरकार के निर्देश पर 9 से 17 अगस्त तक क्रियान्वयन होना है। खादी के साथ ही पालिस्टर कपड़े से निर्मित झंडा भी मान्य किया गया है। डाक विभाग से 25 रुपए प्रति झंडा खरीदी होगा, खादी भंडार से खरीदी कर 5 रुपए अतिरिक्त भुगतान करना है। अभियान के लिए विधायक प्रवीण दटके, मोहन मते, कृष्णा खोपड़े और संजय भेंडे ने निधि देने का मान्य किया है। मनपा निधि से शहर में मनपा स्कूली विद्यार्थियों के विद्यार्थी ही आर्थिक रूप से कमजोर इलाकों में झंडे का वितरण किया जाएंगा।

शहर में विविध आयोजन

शहर में 8 से 15 अगस्त तक देशभक्ति से प्ररेरित अनेक कार्यक्रमों का आयोजन करने की भी जानकारी महापौर नीता ठाकरे ने दी है। महापौर ने बताया कि सतह भर चलनेवाले विविध आयोजनाें का 8 अगस्त को कवि सुरेश भट सभागृह में तिरंगा वंदे मातरम प्रदर्शन से आरंभ होगा। इसके बाद 9 अगस्त को सुबह 8 बजे बाजीप्रभुग चौक से लालबहादुर शास्त्री चौक तक तिरंगा रैली, 10 अगस्त की सुबह कवि सुरेश भट सभागृह में तिरंगा रांगोली, 14 अगस्त को शाम 7.30 बजे बजेरिया के वंदे मातरम उद्यान में विभाजन विभिषिका स्मृति दिन, 13 अगस्त की सुबह 8 बजे चिटणीस पार्क में वंदे मातरम आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम और 15 अगस्त को दोपहर 12 बजे कवि सुरेश भट सभागृह में तिरंगा सांस्कृतिक कार्यक्रम से समापन होगा।

Created On :   5 Aug 2026 8:13 PM IST

Tags

Next Story