- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- सरकारी कुर्सी की नुमाइश पड़ेगी भारी...
Nagpur News: सरकारी कुर्सी की नुमाइश पड़ेगी भारी ,सोशल मीडिया पर पोस्ट संभलकर

Nagpur News राज्य सरकार ने साेशल मीडिया पर सरकार की नीति का विरोध करने वाले सरकारी अधिकारी-कर्मचारियों की नकेल कसने की तैयारी कर ली है। इसके अनुसार शासकीय कुर्सी के साथ पदनाम, विभाग का लोगो, सरकारी वाहन, शासकीय इमारत के साथ फोटो सोशल मीडिया पर डालने पर अनुशासनहीनता की कार्रवाई हो सकती है। द्वेषपूर्ण व मानहानि लायक पोस्ट डालने या शेयर करने पर भी कार्रवाई होगी। संबंधितों पर महाराष्ट्र नागरी सेवा नियम 1979 के तहत अनुशासनहीनता की कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़े -6.93 लाख की साइबर ठगी का मास्टरमाइंड नागपुर से गिरफ्तार, बैंक खातों के जरिए देशभर में छह लोगों को बनाया था शिकार
दो अकाउंट बनाने का सुझाव : सरकार ने शासकीय अधिकारियों को दो स्वतंत्र अकाउंट बनाने का सुझाव दिया है। अधिकारी-कर्मचारियों को निजी व कार्यालयीन ऐसे दो स्वतंत्र सोशल मीडिया अकाउंट बनाने चाहिए। वर्तमान में रील्स व वीडियो सोशल मीडिया पर डालने का ट्रेंड काफी बढ़ गया है।
यह भी पढ़े -शादी की पत्रिका बनकर आयी APK फाइल डाउनलोड करते ही मोबाइल हुआ हैक और सवा 6 लाख की चपत लगी सो अलग
साफ चेताया गया है ः समाज में अपना प्रभाव दिखाने के लिए अधिकारी अक्सर सरकारी कुर्सी पर बैठकर विभाग के लोगो के साथ फोटो निकालकर वायरल करते हैं। सरकार की खिलाफत करने के साथ ही सरकारी नीति का विरोध करते हैं। इससे सरकार की छवि खराब होने के साथ ही समाज में सरकार के प्रति नकारात्मक माहौल तैयार होता है।
अब सोशल मीडिया पर सरकारी नीतियों पर प्रतिकूल टिप्पणी महंगी पड़ेगी। सरकार ने जिन वेबसाइट व एप पर रोक लगाया है, उस पर सक्रिय रहना भी अनुशासनहीनता माना जाएगा। खुद क्रेडिट लेने की कोशिश करने पर पर कार्रवाई होगी। सरकार के विशिष्ट काम, योजना व उपक्रम का गुणगान सोशल मीडिया पर करते समय सरकार की सराहना होनी चाहिए। काम का क्रेडिट सरकार को जाना चाहिए।
Created On :   5 Aug 2026 4:23 PM IST













