- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- 8 से 18 अगस्त तक नागद्वार यात्रा के...
सुविधा: 8 से 18 अगस्त तक नागद्वार यात्रा के लिए चलेगी एसटी की 40 विशेष बसें, बॉर्डर के बाद रियायती किराया नहीं मिलेगा

Nagpur News. नागद्वार यात्रा को देखते हुए महाराष्ट्र राज्य परिवहन (एसटी) महामंडल ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 8 से 18 अगस्त तक विशेष बस सेवा शुरू करने का निर्णय लिया है। इस दौरान नागपुर से नागद्वार के लिए 40 विशेष बसें चलाई जाएंगी। हालांकि महिला, वरिष्ठ नागरिक और अन्य रियायती श्रेणी के यात्रियों को महाराष्ट्र सीमा (बॉर्डर) तक ही किराये में छूट मिलेगी। इसके बाद मध्यप्रदेश क्षेत्र में सामान्य किराया लागू होगा।
हर वर्ष नागद्वार यात्रा में महाराष्ट्र से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं। इस बार भी यात्रा 8 अगस्त से शुरू हो रही है। इसके लिए एसटी को मध्यप्रदेश में संचालन की अनुमति (परमिट) मिल चुकी है। विशेष बसें प्रतिदिन यात्रियों को नागद्वार तक पहुंचाएंगी।
यह भी पढ़े -बेटी को पढ़ाई के लिए छोड़ काम पर निकले पिता और कोचिंग सेंटर से लापता हो गई जेईई की छात्रा - अपहरण का केस दर्ज
नागपुर से नागद्वार के लिए बसें शाम 4 बजे से रात 10.45 बजे तक घाट रोड और गणेशपेठ बस स्टैंड से प्रत्येक आधे घंटे के अंतराल पर रवाना होंगी। वहीं वापसी में पचमढ़ी से नागपुर के लिए दोपहर 3.30 बजे से रात 10.15 बजे तक हर आधे घंटे में बस सेवा उपलब्ध रहेगी।
55 सीटर 'जिजाऊ' बसों से मिलेगा अधिक आराम
इस बार यात्रियों की सुविधा के लिए पारंपरिक 44 सीटर 'लाल परी' बसों के स्थान पर 55 सीटर 'जिजाऊ' बसें चलाई जाएंगी। अधिक सीट क्षमता होने से यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी और यात्रा के दौरान भीड़भाड़ कम होने की उम्मीद है।
Created On :   3 Aug 2026 8:47 PM IST










