एसआईआर की तकरार, बीएलए पर छिड़ी है रार - जिलाधीश ने पीडब्ल्यूडी से मांगी रिपोर्ट

एसआईआर की तकरार, बीएलए पर छिड़ी है रार - जिलाधीश ने पीडब्ल्यूडी से मांगी रिपोर्ट
  • रवि भवन में रहकर बीएलओ के साथ घूमने के आरोप
  • कांग्रेस की तरफ से लगातार लगाए जा रहे है

Nagpur News. भाजपा समर्थित बाहरी राज्य के लोग रवि भवन में रहकर बीएलओ के साथ घूमने के आरोप कांग्रेस की तरफ से लगातार लगाए जा रहे है। इन आरोपों के मद्देनजर जिलाधीश कुमार आशीर्वाद ने पीडब्ल्यूडी से रिपोर्ट मांगी है।

विपक्ष लगा रहा आरोप

नागपुर समेत पूरे राज्य में एसआईआर की प्रक्रिया चल रही है। बीएलओ के साथ राजनीतिक पार्टियों के कार्यकर्ता बीएलए के तौर पर काम कर रहे हैं। कांग्रेस की तरफ से लगातार आरोप लगाए जा रहे हैं कि भाजपा के लोग ही एसआईआर करा रहे हैं। बीएलओ को घर-घर ले जाकर वर्ग विशेष पर जोर देने का आरोप लगाया जा रहा है। प्रभुत्ववाले एरिया में बीएलओ को ले जाने और कम प्रभुत्ववाले एरिया में बीएलओ को नहीं ले जाने का आरोप लगाया जा रहा है।

होगी जांच, कार्रवाई भी संभव

भाजपा के लोग विधायक निवास व रवि भवन में ठहरे होने का दावा कांग्रेस की तरफ से किया जा रहा था। इन आरोपों के मद्देनजर जिलाधीश कुमार आशीर्वाद ने पिछले एक महीने में बाहरी राज्य के कितने लोग रवि भवन में ठहरे इसकी रिपोर्ट पीडब्ल्यूडी से मांगी है। उन्होंने कहा कि रवि भवन में ठहर सकते हैं, लेकिन बाहरी राज्य से आकर भाजपा समर्थित लोग एसआईआर के लिए रवि भवन में ठहरने के आरोपों की जांच की जाएगी। अगर आरोप सही पाए गए तो कार्रवाई होगी। अभी तक आरोपों की पुष्टि नहीं हुई है। 8 अगस्त तक बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं से फार्म जमा करेंगे। उन्होंने कहा कि एसआईआर में तेजी लाने के लिए बीएलओं को बीएलए का साथ जरूरी है। बीएलए राजनीतिक पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता होते हैं। उन्होंने सभी राजनीतिक पार्टियों को एसआईआर में तेजी लाने के लिए ज्यादा सक्रिय होने की अपील की है।

Created On :   2 Aug 2026 8:53 PM IST

Tags

Next Story