अभियान: प्रधानमंत्री मोदी ने विकसित भारत के लिए नशा-मुक्त युवा संकल्प अभियान किया शुरु, सीएम फडणवीस हुए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल

प्रधानमंत्री मोदी ने विकसित भारत के लिए नशा-मुक्त युवा संकल्प अभियान किया शुरु, सीएम फडणवीस हुए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल
  • विकसित भारत के लिए नशा-मुक्त युवा’ संकल्प अभियान
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने न का किया शुभारंभ
  • युवा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान दें

Nagpur News. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली से ‘विकसित भारत के लिए नशा-मुक्त युवा’ संकल्प अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ‘रामगिरी’ से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यक्रम में शामिल हुए। अभियान का उद्देश्य विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए देश में नशा-मुक्त, स्वस्थ, जागरूक और सक्षम युवा शक्ति का निर्माण करना है। कार्यक्रम के दौरान युवाओं से नशे की लत से दूर रहने तथा शिक्षा, कौशल विकास, खेल और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया गया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं से नशा-मुक्त जीवनशैली अपनाने और समाज में जागरूकता फैलाने की अपील की। उन्होंने कहा कि नशा-मुक्त भारत और विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए सरकार, शिक्षण संस्थानों, अभिभावकों, स्वयंसेवी संगठनों (एनजीओ) और समाज के सभी वर्गों को मिलकर कार्य करना होगा।

उन्होंने कहा कि युवाओं की ऊर्जा और सकारात्मक सोच ही देश के उज्ज्वल भविष्य की सबसे बड़ी ताकत है। यदि युवा नशे से दूर रहकर अपनी प्रतिभा का सही दिशा में उपयोग करें, तो विकसित भारत का सपना जल्द साकार हो सकता है।

‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान का मुख्य उद्देश्य युवाओं में मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा उन्हें स्वस्थ, सकारात्मक, जिम्मेदार और राष्ट्रहित में समर्पित जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है। अभियान के माध्यम से देशभर में नशा उन्मूलन को जनआंदोलन का स्वरूप देने का प्रयास किया जाएगा।

Created On :   2 Aug 2026 6:56 PM IST

Tags

Next Story