Nagpur News: मोबाइल पर लूडो किंग बना जुए का अड्डा, पुलिस की दबिश, सात जुआरी गिरफ्तार

मोबाइल पर लूडो किंग बना जुए का अड्डा, पुलिस की दबिश, सात जुआरी गिरफ्तार
  • ऑनलाइन गेम पर पैसे की हार-जीत का चल रहा था खेल, यशोधरानगर पुलिस ने रंगेहाथ दबोचा
  • सात मोबाइल, नकदी और लूडो प्रिंट वाला बोर्ड बरामद
  • वनदेवी नगर चौक पर गुप्त सूचना के आधार पर हुई कार्रवाई

Nagpur News यशोधरानगर पुलिस ने ऑनलाइन जुए के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मोबाइल के जरिए 'लूडो किंग' गेम पर पैसे की हार-जीत का दांव लगाने वाले सात आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2,200 रुपये नकद, लूडो प्रिंट वाला फोटो फ्रेम और सात मोबाइल फोन सहित 52,390 रुपये का माल जब्त किया है।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, यशोधरानगर थाना की पुलिस टीम शुक्रवार 31 जुलाई की रात करीब 8.15 बजे में पेट्रोलिंग कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि वनदेवी नगर चौक के पास कुछ लोग सार्वजनिक स्थान पर मोबाइल के माध्यम से 'लूडो किंग' गेम पर रुपये की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस ने छापा मारा।

इस दौरान कार्रवाई में आरोपी अब्दुुल कलाम अब्दुल करीम (44 ), शेख अकरम शेख उस्मान (44) , संंजीवनी क्वाॅर्टर, यशोधरानगर, शेख अश्पाक शेख गफूर (54) , बंदे नवाज नगर, यशोधरानगर , , शेेख मोहसीन शेख ख्वाजा (36), शेख अयूुब शेेख गफ्फार कुरेशी (37), माजरी, शिवनगर, मोहम्मद शाहीद आलम मोहम्मद इश्तिहाक आलम, (44) , योगी अरविंद नगर, यशोधरानगर और करीम शाह सलाम शाह (26) , वनदेवी नगर झोपड़पट्टी, यशोधरानगर, नागपुुर को रंगेहाथ पकड़ लिया गया। सभी आरोपियों के खिलाफ यशोधरानगर थाने में महाराष्ट्र जुआ प्रतिबंधक अधिनियम की धारा 12 के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस उपायुक्त नित्यानंद झा और सहायक पुलिस आयुक्त रोहित ओव्हाळ के मार्गदर्शन में यशोधरानगर के वरिष्ठ थानेदार यूनुसचांद शेख के नेतृत्व में हवलदार गणेश गुप्ता, अमोल, पुलिसकर्मी लक्ष्मण पडवाल और रितेश दुधे की टीम ने कार्रवाई की।


Created On :   1 Aug 2026 6:54 PM IST

Tags

Next Story