- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- वसई-विरार मनपा के शिष्टमंडल का...
नागपुर मनपा: वसई-विरार मनपा के शिष्टमंडल का दौरा, विकास कार्यों के साथ ही भांडेवाड़ी के कचरा प्रबंधन का निरीक्षण

Nagpur News. वसई-विरार शहर महानगरपालिका के महापौर अजीव पाटील की अध्यक्षता में शिष्टमंडल ने शहर में कचरा प्रबंधन समेत अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके साथ ही उन्होंने महापौर नीता ठाकरे, सत्तापक्ष के नेता बाल्या उर्फ नरेंद्र बोरकर समेत अन्य पदाधिकारियों के साथ विभिन्न विषयों पर चर्चा भी की। इस दौरान महापौर सहित मनपा आयुक्त डॉ. विपीन, अतिरिक्त आयुक्त मुरुगानंथम एम., अतिरिक्त आयुक्त मिलिंद मेश्राम, उपायुक्त निर्भय जैन, उपायुक्त राजेश भगत, मुख्य स्वच्छता अधिकारी डॉ. गजेंद्र महल्ले तथा कार्यकारी अभियंता राजेश दुफारे ने शिष्टमंडल का स्वागत किया।
बुधवार को शिष्टमंडल ने भांडेवाड़ी स्थित भूमि ग्रीन एनर्जी एन्वायरोकेयर एलएलपी कंपनी के घनकचरा प्रसंस्करण केंद्र का दौरा किया। भांडेवाड़ी डम्पिंग यार्ड परिसर में 10 एकड़ क्षेत्र में संचालित इस केंद्र का निरीक्षण कर कचरा प्रसंस्करण की पूरी प्रक्रिया को समझा। यहां गीले कचरे से जैविक खाद तथा सूखे कचरे से आरडीएफ (रिफ्यूज़ डिराइव्ड फ्यूल) तैयार किया जाता है। महापौर अजीव पाटील समेत अन्य पदाधिकारियों और अधिकारियों ने शहर में घनकचरा संकलन, परिवहन और प्रबंधन की संपूर्ण व्यवस्था की जानकारी ली।
यह भी पढ़े -कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सपकाल के विरोध में प्रदर्शन, हिरासत में राकांपा कार्यकर्ता - सुनेत्रा के कटआउट लेकर सड़कों पर उतरे
शिष्टमंडल में वसई-विरार महानगरपालिका के उपमहापौर मार्शल लोपीस, स्थायी समिति के सभापति प्रवीण शेट्टी, सभागृह नेता प्रफुल्ल साने, विपक्ष के नेता मनोज पाटील, स्वास्थ्य समिति के सभापति नीलेश देशमुख, गुटनेता अशोक शेलके, नारायण मानकर, निशाद चोरघे, राजेश नाईक, अतिरिक्त आयुक्त संजय हेरवाडे, सहायक आयुक्त जितेंद्र नाईक, एआईआईएलएसजी के सलाहकार श्रुतीसागर पाटील तथा कनिष्ठ अभियंता सचिन तांडेल शामिल रहे।
शिष्टमंडल का स्वागत
चर्चा के दौरान महापौर अजीव पाटील ने महापौर नीता ठाकरे और अन्य पदाधिकारियों से शहर के विभिन्न विकास परियोजनाओं की जानकारी ली। इस अवसर पर मनपा की स्थायी समिति की सभापति शिवानी दाणी, सत्तापक्ष के नेता नरेंद्र (बाल्या) बोरकर, मनपा आयुक्त डॉ. विपीन, अतिरिक्त आयुक्त मुरुगानंथम एम., स्वास्थ्य समिति की सभापति मनीषा अतकरे, वरिष्ठ नगरसेवक सुधीर (बंडू) राऊत, विजय (पिंटू) झलके, अतिरिक्त आयुक्त मिलिंद मेश्राम, उपायुक्त निर्भय जैन, उपायुक्त राजेश भगत, मुख्य स्वच्छता अधिकारी डॉ. गजेंद्र महल्ले, कार्यकारी अभियंता राजेश दुफारे सहित अन्य अधिकारी एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।
Created On :   5 Aug 2026 7:34 PM IST












